रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘कूड़ेदान का मीडियम’, बोले-टीवी एक्टर की भीड़ को देखिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्टर रोहित रॉय हाल में दिए एक इंटरव्यू में टीवी इंडस्ट्री को कूड़ेदान का मीडियम बताया। एक्टर ने कहा कि यहां कुछ नया नहीं हो रहा है। टीवी एक्टर्स को भीड़ बताया। एक्टर का ये बयान सामने आ रहा है।

rohit roy called tv industry a dustbin medium
रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘कूड़ेदान का मीडियम’

एक्टर रोहित रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक्टर को टीवी सीरियल देश में निकला होगा चांद, और स्वाभिमान में पसंद किया गया था। आगे चल कर एक्टर कई हिट सीरियल में नजर आए। अब रोहित ने टीवी इंडस्ट्री को कूड़ेदान का मीडियम बताया है। एक्टर ने कहा है ये कल के पुराने अखबार की तरह है आप जिसे आज पढ़ते हो और कल भूल जाते हो। भारत में एक ही जैसा कंटेंट बनाया जा रहा है। यहां कोई क्रिएटिविटी नहीं है। ये बात रोहित रॉय ने कही है।

रोहित ने टीवी इंडस्ट्री को कहा कूड़ेदान का मीडियम

एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में जब टीवी इंडस्ट्री के बारे में सवाल पूछा गया तो रोहित रॉय ने कहा, 'ये सवाल मुझसे कई बार पूछा जा चुका है और कई बार मुझे लगता है कि मैं अहसान फरामोश न लगूं। लेकिन टेलीविज़न एक कूड़ेदान का मीडियम है। आप इसे आज देखते हो, ये कल के पुराने अखबार की तरह है। कल आप इस बारे में भूल जाते हो। दुरभाग्य से भारत में एक ही तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है, कोई क्रिएटिविटी नहीं है।' आगे एक्टर ने कहा कि स्वाभिमान को छोड़ दें तो लोगों को याद ही नहीं कि उन्होंने कितने और सीरियल में काम किया था।

रोहित ने बताया टीवी और बॉलीवुड एक्टर में फर्क

आगे एक्टर ने कहा कि टीवी एक्टर्स में वो अंदाज या तौर तरीका नहीं है एक बॉलीवुड एक्टर में होता है। रोहिते ने कहा, ‘आप किसी फिल्म एक्टर को पब्लिक में देखते हैं, जिस अंदाज से वो बाहर आते हैं, अगर वो स्टार हैं तो बात और खास हो जाती है। वैसे हर कोई दिखावा करता है, लेकिन ग्रेस और गरीमा के साथ अपने आपको पेश करना अलग लगता है। टीवी एक्टर्स की भीड़ को देखिए और उनके बर्ताव पर गौर कीजिए। आपको खुद ही जवाब मिल जाएगा। आपको एक सलीके से पेश करना होता है। शोर-शराबा नहीं कर सकते। बेवकूफी भरी बातें नहीं कर सकते।’

रोहित रॉय का अब तक करियर

बता दें, रोहित रॉय ने साल 1994 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जज्बात से की थी। एक साला बाद उन्हें टीवी शो स्वाभिमान मिल गया और जो पॉपुलैरिटी उन्हें फिल्मों में नहीं मिली वो एक टीवी सीरियल ने दिला दी। इसके बाद एक्टर को कुसुम, किट्टी पार्टी, देश में निकला होगा चाँद और विरासत जैसे सीरियल में देखा गया था। हाल में एक्टर चुंबक नाम की एक वेब सीरीज में नजर आए हैं। रोहित रॉय से पहले उनके भाई रोनित रॉय इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके थे। आज वो एक्टिंग के साथ अपनी सिक्यूरिटी गार्ड देने वाली एजेंसी चलाते हैं।

रोहित और उनका परिवार

रोहित की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर ने मानसी जोशी से शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी कीबहन हैं मानसी। इस हिसाब से रोहित, शरमन के जीजा ही लगे। वहीं खुद शरमन ने पबॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी की है। ये फिल्मी परिवार आपस में जुड़े हुए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘कूड़ेदान का मीडियम’, बोले-टीवी एक्टर की भीड़