कतिया करूं कतिया कंरू, रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ के इस फेमस गाने का मतलब जानते हैं आप?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rockstar Movie: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की सुपरस्टार फिल्म ‘रॉकस्टार’ का फेमस गाना ‘कतिया करूं कतिया करूं’ तो आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं।

कतिया करूं कतिया कंरू, रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ के इस फेमस गाने का मतलब जानते हैं आप?

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रॉकस्टार’ आज भी अपने गानों के लिए जानी जाती है। यूं तो इस फिल्म से ज्यादातर गाने मोहित चौहान ने गाए हैं, लेकिन एक गाना है जिसे हर्षदीप कौर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का नाम ‘कतिया करूं कतिया करूं’ है। आपने इस गाने को शादी-ब्याह से लेकर हर खुशनुमा मौके पर जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप इस सुपरहिट गाने का असली मतलब जानते हैं? नहीं! आइए हम बताते हैं।

कतिया का असली मतलब?

इस गाने के बोल के पीछे पंजाब की खूबसूरत कहानी छिपी है। पंजाबी भाषा में ‘कतिया’ का मतलब होता है चरखे पर सूत कातना। पुराने समय में पंजाब के गांवों में महिलाएं जब अपने पति या प्रेमी के घर लौटने का इंतजार करती थीं तब वे साथ बैठकर चरखा चलाती थीं और सूत कातती थीं। सूत कातने की इस प्रक्रिया को कतिया कहा जाता है। लेकिन इस गाने में चरखा चलाने का मतलब सिर्फ धागा बनाना नहीं है। सूफी शायरी और पंजाब के लोक साहित्य में चरखे को इंसान के शरीर और आत्मा का प्रतीक माना गया है।

फिल्म में क्या है इस शब्द का मतलब?

गाने की अगली लाइन है, ‘कतिया करूं कतिया करूं, सारी रात कतिया करूं’। इसका सीधा मतलब ये है कि मैं अपने महबूब की याद में सारी रात सूत कातने को तैयार हूं। सूफी नजरिए से देखा जाए, तो इसका अर्थ है कि एक प्रेमी अपने भगवान या अपने प्रिय के ध्यान में इस कदर खोया हुआ है कि वह पूरी रात सिर्फ उसी के नाम की माला जप रहा है, ठीक वैसे ही जैसे कोई बिना रुके चरखा चलाता है।

तूं जो मिले कुड़ी लात मार दे

गाने में आगे एक लाइन आती है, ‘तूं जो मिले कुड़ी लात मार दे, दुनिया को लात मार दे’। यहां ‘कुड़ी’ का मतलब लड़की है जो कहती है कि अगर मुझे मेरा सच्चा प्यार मिल जाए, तो मैं इस पूरी दुनिया और समाज की बंदिशों को लात मार सकती हूं।

यहां सुनिए पूरा गाना

'रॉकस्टार' के बारे में

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 61.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 108.71 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो देख सकते हैं।

वर्ल्डवाइड: 108.71 करोड़ रुपये

इंडिया: 61.95 करोड़ रुपये

बजट: 60 करोड़ रुपये

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।