रितेश देशमुख की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्में, पहले नंबर पर इस मूवी ने मारी बाजी

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Top 10 Opening Day Collections: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म रितेश देशमुख की टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शन की लिस्ट में शामिल हो गई है। 

रितेश देशमुख की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्में, पहले नंबर पर इस मूवी ने मारी बाजी

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बीते दिन यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आए हैं। रितेश देशमुख की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ रितेश देशमुख की ये फिल्म उनकी 'टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शन' वाली लिस्ट में शामिल हो गई है।

रितेश देशमुख के बारे में

रितेश देशमुख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तुझे मेरी कसम से की थी। रितेश देशमुख तब से अब तक लगभग 40 हिंदी फिल्में कर चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में रितेश देशमुख ने ज्यादातर कॉमेडी रोल्स किए हैं। अब राजा शिवाजी में रितेश एक बेहद गंभीर रोल में नजर आए हैं। आइए जानते हैं रितेश देशमुख की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने ओपनिंग डे पर की सबसे ज्यादा कमाई।

रितेश देशमुख के 'टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शन'

हाउसफुल 4: लिस्ट में पहले नंबर पर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 4 है। इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 19.08 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार नजर आए थे।

हाउसफुल 4

बागी 3: लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2020 में आई फिल्म बागी 3 है। फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। रितेश के साथ फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे।

एक विलेन: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन है। फिल्म ने पहले दिन 16.72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर नजर आए थे।

एक विलेन

टोटल धमाल: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म टोटल धमाल है। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ की कमाई की थी।

हाउसफुल 3: लिस्ट में 5वें नंबर पर हाउसफुल 3 है। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार भी नजर आए थे।

हाउसफुल 2: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 2 है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 12.19 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया है।

ग्रैंड मस्ती: लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2013 में आई फिल्म ग्रैंड मस्ती है। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 12.19 करोड़ की कमाई की थी।

ग्रैंड मस्ती

राजा शिवाजी: लिस्ट में 8वें नंबर पर 1 मई, 2026 को रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी है। फिल्म ने पहले दिन भारत में रात 10 बजे तक 11.70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

हमशक्ल्स: लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2014 में आई फिल्म हमशक्ल्स है। फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 10.74 करोड़ की कमाई की थी।

हाउसफुल: लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2010 में आई फिल्म हाउसफुल है। फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 9.32 करोड़ की कमाई की थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।