छत्रपति शिवाजी को लेकर बागेश्वर बाबा की विवादित टिप्पणी, फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा; 'कोई आकर हमारे देवता...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक कहानी सुनाई थी और कहा था कि उन्होंने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था। धीरेंद्र शास्त्री के इस बायन पर खूब बवाल मचा था। अब रितेश देशमुख ने इस बयान पर आपत्ति जताई है।

छत्रपति शिवाजी को लेकर बागेश्वर बाबा की विवादित टिप्पणी, फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा; 'कोई आकर हमारे देवता...'

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने आज यानी 26 अप्रैल को अपने एक्स अकाउंट पर बिना किसी का नाम लिए उस विवाद को संबोधित किया जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) की शिवाजी महाराज की विरासत को लेकर कुछ टिप्पणियों के बाद खड़ा हुआ था। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम में कहानी सुनाई थी। उस कहानी के मुताबिक, शिवाजी महाराज ने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था। अब रितेश ने इन बातों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ये अस्वीकार्य और गुस्सा दिलाने वाला है।

क्या बोले रितेश देशमुख?

अपने एक्स अकाउंट से रितेश देशमुख ने मराठी भाषा में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जब कोई आकर हमारे देवता के बारे में विकृत और बेतुकी बातें फैलाता है, तो एक शिव प्रेमी और शिव भक्त के रूप में ये बेहद अस्वीकार्य और गुस्सा दिलाने वाला होता है। उन्हें सीमित करने के ऐसे व्यर्थ प्रयास समय के साथ लुप्त हो जाएंगे। जिस प्रकार सह्याद्री पर्वतमाला लाखों वर्ष पहले अस्तित्व में थी, उसी प्रकार 'वह' नाम आने वाले लाखों वर्षों तक बना रहेगा। और वह नाम है...प्रौढ प्रताप पुरंदर... क्षत्रियकुलावतंस ... सिंहासनाधीश्वर ... महाराजाधिराज... धनी राजा शिव छत्रपति महाराज।"

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की किस टिप्पणी पर हुआ बवाल?

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, "छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था।" धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने रितेश देशमुख के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

रितेश देशमुख के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- धीरेंद्र शास्त्री ने जो भी कहा वो बकवास है और उसके खिलाफ बोलना काफी जरूरी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि धीरेंद्र शास्त्री को लोग सुनते हैं और उनकी इस तरह की बातों को बढ़ावा देते हैं। एक ने लिखा- रितेश अभी आप फिल्म कर रहे हैं, इसलिए आपने शिवाजी महाराज के खिलाफ बोली बातों पर आवाज उठाई। काश आप हमेशा ही ऐसा करते।

कब रिलीज हो रही है रितेश देशमुख की फिल्म?

रितेश देशमुख की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ रितेश ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।