मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते…रितेश देशमुख से सलमान खान ने खुद मांगा राजा शिवाजी के लिए रोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रितेश देशमुख बतौर डायरेक्टर फिल्म राजा शिवाजी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह परफॉर्म भी कर रहे हैं। हालांकि इसमें सलमान खान का स्पेशल रोल भी है।

मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते…रितेश देशमुख से सलमान खान ने खुद मांगा राजा शिवाजी के लिए रोल

रितेश देशमुख फिल्म राजा शिवाजी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में ना सिर्फ वह परफॉर्म कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में रितेश के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, फरदीन खान, विद्या बालन हैं। वहीं सलमान खान का इसमें स्पेशल कैमियो है। रितेश का कहना है कि उन्होंने सलमान को इस फिल्म का ऑफर नहीं दिया था बल्कि खुद सलमान उनके पास आए।

सलमान ने खुद पूछा रितेश से अपने रोल के लिए

एनडीटीवी से बात करते हुए रितेश ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं शूट कब शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा कि बस इसी महीने से। फिर उन्होंने पूछा कि मेरा रोल क्या है इसमें।’

रितेश ने जब कहा कि उन्होंने सलमान के लिए किसी रोल के बारे में सोचा नहीं है तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो। मुझे फिल्म में होना ही है।

रितेश की फिल्मों में पहले भी दिया स्पेशल अपीयरेंस

रितेश ने फिर बताया कि कैसे सलमान ने पहले भी उनकी फिल्म वेद और लाई भारी में स्पेशल कैमियो दिया था। वह बोले, जब मैंने लाई भारी किया, सलमान खान उसमें थे। उस समय उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि मुझे सीन करना है। जब मैं वेद में काम कर रहा था मैंने कहा कि भाई मुझे आपसे मिलना है। उन्होंने कहा डन, मैंने कहा कब तो उन्होंने किस रोल के लिए। उन्होंने बस यह पूछा कि शूट कितने दिन का है। मैंने कहा 2 दिन और उन्होंने कहा डन।

रितेश के बेटे का डेब्यू

बता दें कि रितेश अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर बज भी है। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जो काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया का बेटा राह्ल भी एक्टिंग डेब्यू कर रहा है।

पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है फिल्म

राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म ओपनिंग कमाई के साथ मराठी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि यह फिल्म मराठी भाषा में ही पहले दिन 6-7 करोड़ कमा सकती है। हिंदी भाषा में इस फिल्म को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन हिंदी भाषा में 1 करोड़ कमा सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 90 प्रतिशत मराठी भाषा से है। भारत में फिल्म पहले दिन नेट 8-9 करोड़ कमा सकती है या हो सकता है 10 करोड़ क्रॉस कर दे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।