Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडrishi kapoor wedding attend by this lil girl, who later romance with the actor in the film read
ऋषि कपूर की शादी में पहुंची इस बच्ची ने फिल्म में एक्टर संग किया रोमांस, आज भी है बड़ी हीरोइन

ऋषि कपूर की शादी में पहुंची इस बच्ची ने फिल्म में एक्टर संग किया रोमांस, आज भी है बड़ी हीरोइन

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की शादी में पहुंची ये बच्ची बाद में उनकी हीरोइन बनी थी। विदेश से महंगे तोहफे लाते थे ऋषि अंकल। फिर इस फिल्म में दोनों ने किया रोमांस। पैसे नहीं कमा पाई थी ये फिल्म। जानिए कौन है ये छोटी बच्ची-

Dec 31, 2025 11:20 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 1980 में अपनी गर्लफ्रेंड नीतू कपूर से शादी कर ली थी। ये इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी, जिसमें फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थी। इस शादी में एक बच्ची भी आई थी। इंटरनेट पर ऋषिऔर नीतू की शादी की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है जिसमें एक बच्ची भी नजर आती है। ये बच्ची अपने फिल्ममेकर पिता के साथ इस शादी का हिस्सा बनी थी। ये बच्ची ऋषि को अंकल कहकर पुकारती है। लेकिन जब फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस बनी तो अपने इसी ऋषि अंकल की हीरोइन भी बनीं।

ऋषि कपूर थे क्रश

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की है। इस तस्वीर में नजर आ रही ये प्यारी बच्ची रवीना ही हैं। वो अपने पिता रवि टंडन के साथ इस शादी का हिस्सा बनी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका उस उम्र में ऋषि कपूर पर क्रश था और वो पूरी शादी में गुस्से में ही घूम रही थीं। लेकिन वो खुश थीं कि उनकी शादी नीतू कपूर से हो रही है। रवीना ने कहा था, ‘मैं उस वक्त बहुत छोटी थी, लेकिन मुझे याद है कि मैं पूरी शादी में गुस्से में घूम रही थी क्योंकि मेरे क्रश की शादी हो रही थी।’

ये भी पढ़ें:मिलिए गोविंदा के परिवार से, तीन बहनें, एक भाई और उनके कलाकार बच्चे
ये भी पढ़ें:राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल
rishi kapoor raveena tandon

रवीना के लिए गिफ्ट लाया करते थे ऋषि

रवीना ने बताया था कि ऋषि कपूर अक्सर विदेश से उनके लिए महंगे तोहफे लाया करते थे। उस समय एक फेमस डॉल आई थी जो किसी के पास होना बड़ी बात थी। वो डॉल उन्हें ऋषि कपूर ने गिफ्ट में दी थी। जब रवीना ने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो एक फिल्म उनकी अपने इन्हीं अंकल के साथ भी आई। फिल्म के दौरान रवीना, ऋषि अंकल को ऋषि जी कहने लगी थीं। उन्होंने बताया था कि ऐसा कहने को उनके फिल्म में मेकर्स ने कहा था। ऋषि कपूर और रवीना ने 1995 में आई फिल्म साजन की बाहों में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।