रणबीर कपूर से हमेशा नाराज रहते थे पिता ऋषि कपूर, राइटर विवेक ने कहा- उन्हें लगता था...
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के बीच का बॉन्ड हमेशा चर्चा में रहता था। रणबीर खुद भी कहते थे कि उनके बीच एक वॉल थी, लेकिन अब दोनों के रिश्ते पर एक और बात सामने आई है।

रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के बीच काफी कॉम्पलेक्स रिलेशनशिप रहा था। दोनों के बीच कभी फ्रेंडली रिलेशन नहीं रहा। अब एक्टर राइटर विवेक वासवाणी ने दोनों पापा-बेटे के रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर, रणबीर से काफी इरिटेटेड रहते थे।
ऋषि कपूर थे मूडी
विकी लालवाणी से बात करते हुए विवेक ने ऋषि कपूर के मूडी बिहेवियर पर बात की। वह बोले, ‘वह पहले से ही मूडी थे। जब आप एक्सेप्ट कर लेते हैं कि वह मूडी हैं, तो आप उनके साथ परफेक्टली घुल मिल जाते हो। लेकिन अच्छे इंसान के साथ वह अच्छे से ही रहते थे। मेरे साथ वह अच्छे थे। वह विनोद खन्ना को भी काफी पसंद करते थे।’
क्यों रणबीर से चिढ़ते थे ऋषि कपूर
विवेक ने आगे कहा, ‘वह रणबीर से लगातार चिढ़ते रहते थे। उन्हें लगता था कि क्योंकि वह उनके बेटे हैं तो इस वजह से वह उनसे चिढ़ते थे। गुस्सा नहीं होते थे, सिर्फ चिढ़ते थे। वह ऐसा ही थे सबके साथ।’
रणबीर का कैसा था रिएक्शन
जब उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर इससे परेशान होते थे तो वह बोले नहीं। उन्हें आदत हो गई थी। वह हंसते थे। वह बोलते थे देखो वो मुझपर फिर चिल्लाने वाले हैं। बस मुझे वहां खड़े होने दो।
जब रणबीर ने बताया उनकी पैरेंटिंग स्टाइल थी ऋषि से अलग
बता दें कि इससे पहले जब पीएनजी ज्वैल्स के इवेंट में रणबीर कपूर से पूछा गया था कि उनका पैरेंटिंग स्टाइल, उनके पापा ऋषि कपूर से कितना अलग है तो इस पर रणबीर ने कहा था, मेरे पिता का मेरे साथ रिलेशन काफी डिस्टेंस वाला था। वो दोस्ती जैसा नहीं था क्योंकि ऐसी ही वो जनरेशन थी। एक ग्लास वॉल थी हमारे बीच। लेकिन मेरा बॉन्ड अलग है मेरे बच्चे के साथ। मैं उस ग्लास वॉल को तोड़ना चाहता हूं। मैं बेटी के साथ उसका दोस्त बनकर रहना चाहता हूं। मैं उसे पंख देना चाहता हूं ताकि वह जहां चाहे वहां उड़ सके।
आलिया करती हैं रणबीर की पैरेंटिग की तारीफ
बता दें कि आलिया भी कई बार रणबीर की तारीफ कर चुकी हैं। आलिया ने कहा था, ‘वह काफी सेंसिबल हैं। वह काफी सेंसिटिव हैं। वह वैसे काफी शर्मीले हैं, लेकिन उसके साथ वह काफी एक्सप्रेसिव हैं। उनकी आंखें, उनका चेहरा सब चमक जाता है। वह खुद बच्चे बन जाते हैं।’
आलिया ने यह भी कहा था कि वह शूट पर जाते और भगते घर आते हैं और सीधा कमरे में जाती हैं। इतना ही नहीं रणबीर बेबी कैमरा के जरिए राहा पर नजर भी रखते हैं और जैसे ही राहा उठती हैं वह उसके साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


