पर्दा है पर्दा..जानिए किसने लिखा-गाया था ये सदाबहार गीत, दूसरे सिंगर की भी सुनाई देगी आवाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋषि कपूर पर फिल्माया गाना पर्दा है पर्दा है के बनने की पीछे की कहानी जानते हैं आप? ये महान शख्स था इस गाने को लिखने वाला गीतकार, एक और सिंगर की सुनाई देगी आवाज। पहचानिए इस सिंगर को।

rishi kapoor song parda hai parda

1977 में मनमोहन देसाई की चार बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। उनमें से एक थी ‘अमर अकबर एंथनी’। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी तीन ऐसे भाईयों की होती है जिन्हें उनका पिता एक पार्क में छोड़ आता है। बाद में तीनों भाईयों का अलग धर्मों में पालन पोषण होता है। इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन इसके गानों की अपनी एक अलग जगह रही। इस फिल्म ने उस साल के सबसे बेहतरीन गाने दिए। भक्ति गीत हो या कव्वाली, इस फिल्म का अहम हिस्सा रहे।

अमर अकबर एंथनी का म्यूजिक

फिल्म अमर अकबर एंथनी का म्यूजिक उस समय की सबसे हिट जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था। फिल्म में कुल कुल 7 गाने थे। शिरड़ी वाले साई बाबा, तैय्यब अली प्यार के दुश्मन हाय हाय, टाइटल सॉंग अमर अकबर एंथनी, हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें जैसे गाने शामिल थे। लेकिन जिस गाने को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली वो था ऋषि कपूर पर फिल्माया 'पर्दा है पर्दा' था। फिल्म के इस कव्वाली गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से सजाया था और इसके गीत लिखे थे आनंद बक्शी ने। ये गाना उस साल का नंबर 2 पर था जिसे दुनियाभर में खूब सुना गया। गाने में ऋषि कपूर की एक्टिंग और एक्सप्रेशन आज भी हिट है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस गाने की एक लाइन गाने के लिए पहले किशोर कुमार से बात की गई थी। लेकिन वो सिर्फ एक लाइन के लिए इस गाने का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।

किशोर कुमार ने मांगी मोटी फीस

किशोर कुमार ने फिल्म के गाने ‘पर्दा है पर्दा’ में एक लाइन गाने के लिए मोटी फीस की मांग कर दी।ऐसे में म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी निराश हो गई। बाद में ये लाइन किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कम पैसों में गाकर पूरी की। ये गाना आज भी उतना ही पसंद किया जाता था जितना करीब 39 साल पहले था।

अमिताभ ने जीता था पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

फिल्म अमर अकबर एंथनी की कहानी डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने एक न्यूज पेपर में पढ़ी थी। खबर में था कि एक पिता तंगहाली से परेशान हो कर अपने बच्चों को पार में छोड़ गया। इस पर उनकी पत्नी और लेखक ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिख डाली। फिल्म 1975 में लगी इमरजेंसी की वजह से करीब दो साल बाद 1977 में रिलीज हुई। उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसी फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने अपना पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपर्दा है पर्दा..जानिए किसने लिखा ये सदाबहार गीत,इस सिंगर की भी सुनाई देगी आवाज