रात में शूटिंग के खिलाफ थे ऋषि कपूर, रिजेक्ट कर दी थी अपने ही पिता की फिल्म

Jan 03, 2026 04:33 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर ने एक बार अपने पिता की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि फिल्म में रात की शूटिंग थी। 

रात में शूटिंग के खिलाफ थे ऋषि कपूर, रिजेक्ट कर दी थी अपने ही पिता की फिल्म

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनके पिता के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे। ऋषि कपूर कई मौकों पर अपने पिता संग रिश्तों पर बात भी करते थे। कई फिल्मों में ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर संग काम किया है, लेकिन उनके बीच एक दूसरी हमेशा रही। अब दिल्ली 6 में ऋषि कपूर संग काम कर चुके राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऋषि कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे ऋषि कपूर ने एक बार अपने ही पिता की फिल्म रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उस फिल्म में रात का शूट था।

राकेश ओमप्रकाश से ऋषि कपूर की मुलाकात

इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि जब वो दिल्ली 6 की स्क्रिप्ट सुनाने ऋषि कपूर के पास गए थे तो ऋषि कपूर ने उन्हें एक किस्सा सुनाया था। दरअसल, राकेश ओमप्रकाश ऋषि कपूर को दिल्ली 6 की स्क्रिप्ट सुनाने गए थे। दिल्ली 6 में ज्यादातर रात का शूट था और ऋषि कपूर रात की शूटिंग करना पसंद नहीं करते थे।

रात की शूटिंग पसंद नहीं करते थे ऋषि कपूर

राकेशओम प्रकाश ने बताया, "मैंने सुना था वो रात की शूटिंग के खिलाफ थे। उन्होंने मुझे किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था एक डायरेक्टर थे राज कपूर। उन्होंने मुझे फिल्म सुनाई थी और बताया था कि इसमें दो से तीन दिन की रात की शूटिंग की जरूरत है। मैंने वो फिल्म छोड़ दी थी तीन रात की वजह से, और यहां आप मुझे बता रहे हैं कि पूरी फिल्म ही रात के सेटअप की है?"

दिल्ली 6 के लिए क्यों मानें ऋषि कपूर

राकेश ने ऋषि कपूर की बात सुनने के बाद कहा, “कोई और तरीका नहीं है। मुझे आपकी मदद चाहिए।” इसके बाद ऋषि कपूर दिल्ली 6 करने के लिए मान गए थे। राकेश ओमप्रकाश ने कहा कि ऋषि कपूर कोऑपरेट कर रहे थे। वो पहली बार था जब ऋषि कपूर रात में शूटिंग कर रहे थे।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ये भी बताया कि दिल्ली 6 की स्क्रिप्ट सुनने के बाद ऋषि कपूर का रिएक्शन कैसा था। उन्होंने बताया कि उन्हें वो स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आई थी। वो उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक थे। दिल्ली 6 ने उन्हें राज कपूर की फिल्म जागते रहो की याद दिलाई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।