
इस एक्टर को ऋषि कपूर ने कहा था- ना टैलेंट है ना इमेज, आज वही करते हैं फिल्मों पर राज
आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो बॉलीवुड के स्टार हैं, लेकिन ऋषि कपूर ने उन्हें लेकर कहा था कि उनकी कोई इमेज नहीं है।
ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह कभी भी किसी को भी लेकर कुछ भी कमेंट कर देते थे। एक बार तो उन्होंने एक एक्टर को कह दिया था कि उनके पास टैलेंट नहीं है और वह कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि आज वह बॉलीवुड के पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं जिनकी परफॉर्मेंस की हमेशा तारीफ होती है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर बोले थे
जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। दरअसल, नवाजुद्दीन ने एक बार कमेंट किया था कि यहां रोमांस का मतलब पेड़ के पास घूमकर रोमांस होता था। यह बात ऋषि कपूर को पसंद नहीं आई और उन्होंने नवाजुद्दीन को लेकर कमेंट किया।
क्या कहा था ऋषि कपूर ने
एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, मैंने कहीं पढ़ा कि कोई एक्टर जिसका नाम नवाजुद्दीन है उन्होंने कहा कि रोमांटिक हीरो सिर्फ पेड़ के पास घूमकर रोमांस करता है। यह काफी मुश्किल होता था गाने को गाना और हिरोइन के साथ रोमांस करना। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं।
नवाजुद्दीन ने दी थी सफाई
हालांकि नवाजुद्दीन ने बाद में क्लीयर किया कि उनका मतलब कुछ और था। मेरा मतलब था जब आप एक ही चीज को बार-बार करते हो 30-40 साल तक, तो बहुत आसान हो जाता है एक फॉर्मेट को फॉलो करना। एक ही तरह का रोमांस। ये काफी अजीब लगता है। रियल लाइफ में हम कपल्स को रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप और बाकी कई पब्लिक प्लेस में देखते हैं। सबकी अलग स्टोरी होती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर ने कहा था, तुमने कभी ऐसा (पेड़ों के पास घूमना) अपनी लाइफ में नहीं किया। ना तुम्हें कभी मौका मिलेगा और ना तुम कुछ करने लायक हो। तुम्हारी कोई इमेज नहीं है, ना तुम्हारे पास टैलेंट है।
हालांकि नवाजुद्दीन ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन दोनों ने साथ में 2018 में फिल्म मंटो में काम किया था।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




