धर्मेंद्र-हेमा की शादी की खबर ऋषि कपूर को लगी थी झूठ, फिर आंखों से देखा कुछ ऐसा कि हो गया यकीन

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धर्मेंद्र और हेमा की शादी की खबर सुनकर ऋषि कपूर हैरान थे। उन्हें यकीन नहीं हुआ। लेकिन फिर उन्होंने अपनी आंखों से कुछ ऐसा देखा जिससे वो समझ गए कि हेमा और धर्मेंद्र ने शादी कर ली है।

धर्मेंद्र-हेमा की शादी की खबर ऋषि कपूर को लगी थी झूठ, फिर आंखों से देखा कुछ ऐसा कि हो गया यकीन

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी खूब खबरों में रही है। 1970 के दशक में दोनों ने साथ में फिल्मों में काम करना शुरू किया और फिर कुछ सालों में एक दूसरे के करीब आ गए। बताया जाता है कि दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 1980 में इनकी शादी हुई। उस समय सोशल मीडिया या मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। ऐसे में खबरें थोड़ी देर से लोगों तक पहुंचती थीं। दोनों की शादी की खबर जब एक्टर ऋषि कपूर तक पहुंची तो वो हैरान हो गए। उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि शादीशुदा धर्मेंद्र दूसरी शादी भी कर सकते हैं।

ऋषि कपूर को नहीं था यकीन

बात उस समय की है जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी को कुछ ही समय हुआ था। दोनों बैंगलोर के होटल अशोका में ठहरे हुए थे। ऋषि कपूर वहां फिल्म ‘क़ातिलों के क़ातिल’ की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें धर्मेंद्र भी उनके को-स्टार थे। और उसी होटल में ठहरे हुए थे। उसी दौरान ऋषि कपूर को एक फोन आया कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी कर ली है। ऋषि कपूर को ये खबर झूठी लगी और उन्होंने कहा ‘बेवकूफ मत बनो, धरम जी शादीशुदा हैं।” उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और अपने बच्चों को पीछे छोड़कर, दोबारा शादी कर सकते हैं।

अपनी आंखों से देखा शादी का सच

लेकिन फिर एक रात जिसने ऋषि की आंखों के सामने दोनों की शादी की सच्चाई खोल दी। दरअसल, होटल अशोका की छत पर एक खूबसूरत रूफटॉप रेस्टोरेंट था। उस रात वहां सिर्फ ऋषि और नीतू बैठे थे। दोनों शांत माहौल में अपनी नई शादी का समय एन्जॉय कर रहे थे। तभी अचानक उन्होंने देखा, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साथ-साथ रेस्टोरेंट में एंट्री कर रहे हैं। दोनों उनके साथ आकर बैठ गए। नीतू कपूर उस समय प्रेग्नेंट थीं। धर्मेंद्र ने उन्हें प्यार से बधाई दी… और फिर हेमा की तरफ एक हल्की-सी मुस्कान और इशारा किया। ऋषि कपूर को उस समय लगा जैसे धर्मेंद्र, हेमा से कह रहे हों, “अब हमारी जिंदगी में अगला कदम यही है।” इसी पल ऋषि कपूर को एहसास हो गया था कि दोनों ने शादी कर ली है।

धर्मेंद्र ने दी गुड न्यूज़

थोड़ी देर बाद धर्मेंद्र और हेमा डांस फ्लोर पर गए। उन्होंने बस हल्के-फुल्के मूव्स किए और वापस आ गए। और तभी धर्मेंद्र ने खुद ऋषि और नीतू को यह बात बताई, “हमने शादी कर ली है।” यह सुनकर ऋषि कपूर कुछ पल के लिए बिल्कुल चुप रह गए। बाद में कपल को बधाई दी गई। दोनों की शादी की खबर उस समय की पॉपुलर मैगज़ीन में भी छपा था। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों की शादी के चर्चे उस समय संसद में भी हुए थे क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। यह पूरा किस्सा राजीव विजयकर की किताब में ‘Dharmendra: Not Just a He-Man’ में मिलता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।