
रणवीर सिंह कॉन्ट्रोवर्सी के बाद ऋषभ शेट्टी बोले- मैं अनकम्फर्टेबल हो जाता हूं जब...
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा को ना सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने उनके किरदार की मिमिक्री करने की कोशिश की जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रणवीर सिंह के कुछ जेस्चर और स्टेटमेंट्स के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी जहां वह ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा के उनके किरदार की मिमिक्री भी करते हैं। अब उस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद ऋषभ ने कहा कि कंतारा जैसी फिल्म बनाने के साथ हमेशा एक रिस्क होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगता जब कोई देवता की मिमिक्री करता है।
क्या बोले ऋषभ
बिहाइंडवुड्स इन चेन्नई इवेंट में ऋषभ ने बिना रणवीर सिंह का नाम लिए कहा कि जब कंतारा जैसी फिल्म बनाते हैं तो एक रिस्क होता है कि जो हमारा कल्चर और ट्रेडिशन है वो पॉप कल्चर ना बना दें। उन्होंने कहा कि बतौर फिल्ममेकर उन्होंने कई बड़े लोगों से इस बारे में बात की थी और उनसे पूछकर रिस्पेक्ट के साथ किरदार को निभाया था।
इस वजह से ऋषभ हो जाते हैं अनकम्फर्टेबल
ऋषभ ने आगे कहा, ‘फिल्म रिलीज के बाद जब लोग देवता की मिमिक्री करते हैं तो मैं काफी अनकम्फर्टेबल हो जाता हूं। फिल्म का ज्यादा हिस्सा सिनेमा और परफॉर्मेंस है, लेकिन देवता का एलिमेंट सेंसिटिव है। मैं कहीं भी जाता हूं, लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि उनका मजाक ना बनाया जा मिमिक्री ना की जाए क्योंकि यह मुझसे इमोशनली कनेक्ट हैं।’
रणवीर कॉन्ट्रोवर्सी क्या थी
बता दें कि कुछ दिनों पहले रणवीर, आईएफएफआई के दौरान ऋषभ के सामने कंतारा की तारीफ करते हुए देवता की मिमिक्री करते हैं। ऋषभ उन्हें मना भी करते हैं, लेकिन फिर भी रणवीर करते हैं और उनके एक्सप्रेशन और स्टेटमेंट्स को सुनकर लोगों को गुस्सा आता है। वहीं सोशल मीडिया पर रणवीर को ट्रोल भी किया जाता है।
रणवीर ने फिर मांगी थी माफी
विवाद के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर सबसे माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा था, ‘मेरा मकसद सिर्फ ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। एक्टर टू एक्टर, मैं जानता हूं कि ऐसे किरदार निभाने में क्या मेहनत लगती है। मैंने हमेशा हर कल्चर, ट्रेडिशन और विश्वास की रिस्पेक्ट की है। अगर मैंने कभी किसी के सेंटिमेंट्स का मजाक बनाया है तो मैं माफी मांगता हूं।’
बता दें कि ऋषभ की फिल्म कंतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और कंतारा चैप्टर 1 2025 में रिलीज हुई है और दोनों की फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है केजीएफ चैप्टर 2 के बाद।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




