रिमझिम गिरे सावन…इस गाने को लिखने वाले गीतकार को नहीं मिली बड़ी पहचान, सदियों याद किए जाएंगे गीत
अमिताभ बच्चन और मौसमी चैटर्जी पर फिल्माया गाना ‘रिमझिम गिरे सावन’ को लिखने वाले गीतकार को नहीं मिली बड़ी पहचान, लेकिन सदियों तक याद रखे जाएंगे उनके लिखे ये चुनिंदा गीत।

हिंदी फिल्मों में बारिश का अलग महत्त्व रहा है। फिल्मों में रोमांस दिखाने के लिए बारिश के गाने दिखा देना काफी समझा जा सकता है। एक ऐसा ही गाना है जो अगर सावन में नहीं सुना जाएगा तो बारिश होने का एहसास पूरा नहीं होता। वो गाना है फिल्म मंजिल का ‘रिमझिम गिरे सावन’। ये गाना अमिताभ बच्चन और मौसमी चैटर्जी पर फिल्म मंजिल के लिए फिल्माया गया था। गाने के बोल सावन का अलग एहसास देते हैं। लेकिन क्या आप इस गाने वाले गीतकार को जानते हैं?
'रिमझिम गिरे सावन’ को माना जाता है सदी का सबसे खूबसूरत बारिश सॉन्ग
1979 में फिल्म मंजिल रिलीज हुई थी।लेकिन इसे बनाए जाने की शुरुआत 1972 में ही हो गई थी। ये वो समय था जब अमिताभ बच्चन एक फ्लॉप एक्टर के नाम से जाने जाते थे। फिल्म को बासु चैटर्जी डायरेक्ट कर रहे थे और इसके प्रोड्यूसर थे एक्ट्रेस ललिता पवार के बेटे जय पवार। फिल्म में कुल 3 गाने थे। उस समय के हिसाब से सिर्फ 3 गाने कम माने जाते थे। इन सभी गानों में से 'रिमझिम गिरे सावन' को सबसे ज्यादा प्यार मिला। दशकों से ये गाना बार-बार सुना और देखा जा रहा है। फिल्म में इस गाने के दो वर्जन सुनाए गए थे। पहले वर्जन में किशोर कुमार ने इस गाने को आवाज दी और फिर लता मंगेशकर की आवाज में भी यही गाना खूब हिट हुआ। RD बर्मन ने गाने का म्यूजिक तैयार किया था। इस गाने का मुखड़ा जितना खूबसूरत है उतना ही सुकून पहुंचाने वाला अंतरा है। 'पहले भी यूं तो बरसे थे बादल, पहले भी यूं तो भीगा था अंचल, अब के बरस क्यों साजन'। इस गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम था योगेश।
गीतकार योगेश
गीतकार योगेश गौड़ को उनके पहले नाम से ही इंडस्ट्री में पहचाना जाता था। उन्हें आनंद बक्शी और मजरूह सुल्तानपुरी जैसे गीतकारो जैसी पहचान नहीं मिली। लेकिन उनके लिखे चुनिंदा गाने उनकी पहचान बन गए। फिल्म मंजिल का गाना 'रिमझिम गिरे सावन' के अलावा उन्होंने फिल्म मिली का गाना 'बड़ी सूनी सूनी है जिंदगी' 'आए तुम याद मुझे' लिखा था। उन्होंने फिल्म रजनीगंधा और आनंद जैसी फिल्मों में भी अपने लिखे गाने दिए। उनका लिखा बारिश वाला ये गाना आज भी याद है।
फिल्म मंजिल की कास्टिंग
अब फिल्म मंजिल की बात करते हैं। क्या आप जानते हैं इस फिल्म में पहले एक्टर किरन कुमार भी काम कर रहे थे? उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एकाध दिन शूटिंग की और फिर डायरेक्टर से उन्हें फिल्म से हटाने की बात कही। लेकिन डायरेक्टर बासु चैटर्जी ने किरन कुमार की बात नहीं मानीं और उन्हें ही फिल्म से बाहर कर उनकी जगह राकेश पांडे को कास्ट कर लिया। एक रिपोर्ट ये भी है कि एक्टर किरन कुमार ने खुद ही फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म को बनकर रिलीज होने में समय जरूर लगा लेकिन ये गाना ऑडियंस तक पहुंच गया। सदी के सबसे खूबसूरत बारिश के गानों की बात होगी तो ‘रिमझिम गिरे सावन’ जरूर याद किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


