रिद्धिमा पंडित ने अनन्या पांडे पर कसा तंज, शोभा डे ने की एक्ट्रेस की तारीफ
‘चांद मेरा दिल’ में भरतनाट्यम करने के बाद अनन्या पांडे खूब ट्रोल हो रही हैं। इस बीच रिद्धिमा पंडित ने अनन्या पांडे पर तंज कसा है। वहीं शोभा डे ने उनकी तारीफ की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या भरतनाट्यम फ्यूजन डांस करती नजर आ रही हैं। लोग उनके डांस मूव्स देख उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने उनपर तंज कसा है। वहीं शोभा डे ने उनका साइड लिया है।
रिद्धिमा पंडित ने क्या कहा?
स्क्रोल करते वक्त रिद्धिमा पंडित की नजर एक रील पर पड़ी। इस रील में अनन्या भरतनाट्यम फ्यूजन डांस करती दिख रही हैं और वीडियो के ऊपर लिखा है, ‘जब आप अपने कल्चरल प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल से भरतनाट्यम सीखते हैं।’ रिद्धिमा ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हिम्मत तो है (दो रोने वाले इमोजी)’।
शोभा डे ने की अनन्या पांडे की तारीफ
शोभा डे ने वीडियो पोस्ट कर अनन्या का साइड लिया। उन्होंने कहा, ‘अनन्या ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर नहीं हैं। अगर किसी की आलोचना करनी ही है, तो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर की नहीं करनी चाहिए? अनन्या को निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने लिप-सिंक किया, उन्होंने डांस किया, उन्होंने एक्सप्रेशन दिखाए। क्या ये सब आसान है? ये बिल्कुल भी आसान नहीं है।’
चंकी पांडे ने ली बेटी की साइड
अनन्या के पिता और एक्टर चंकी पांडे अपनी बेटी का बचाव करने के लिए आगे आए। उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है लोग गलत समझ रहे हैं। अनन्या ने भरतनाट्यम नहीं किया है। उन्होंने एक फ्यूजन परफॉर्म किया। ये एक तरह का एक्सपेरिमेंटल डांस जैसा आप कॉलेज के स्टूडेंट्स को सोशल या कल्चरल इवेंट्स में करते हुए देखते हैं। लोगों ने मान लिया कि ये प्योर भरतनाट्यम है और उसी नजरिए से इसे जज करना शुरू कर दिया।’
चंकी पांडे ने आगे क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, ‘प्योर भरतनाट्यम सीखने में सालों लग जाते हैं। मैं लोगों से गुजारिश करूंगा कि वे फिल्म देखें और वीडियो पर रिएक्ट करने से पहले कॉन्टेक्स्ट समझें।’
किसने डायरेक्ट की है फिल्म?
ये फिल्म विवेक सोनी के निर्देशन में बनी है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म को प्रोड्यूस की है। अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दो स्टूडेंट्स, आरव और चांदनी की कहानी है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार होता है। बहुत जल्दी उनके कंधो पर जिम्मेदारियां आ जाती हैं और फिर उन्हें लाइफ की हकीकत पता चलती है।
यहां देखिए ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


