ओ हो हो…इश्क तेरा तड़पावे, इस सैड सॉन्ग पर क्यों होता है इतना डांस? जानें कैसे बना सुखबीर का ये गाना

Mar 09, 2026 11:50 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

सुखबीर का ओ हो हो गाना एक ऐसा सैड सॉन्ग है जिस पर हर पार्टी, शादी, बारात में डांस होता है। रीसेंटली टी-20 वर्ल्डकप में रिकी मॉर्टिन पर भी इस पर डांस करने लगे। आपको पता है इस गाने पर क्यों होता है इतना डांस? जानें गाने की रोचक कहानी।

ओ हो हो…इश्क तेरा तड़पावे, इस सैड सॉन्ग पर क्यों होता है इतना डांस? जानें कैसे बना सुखबीर का ये गाना

टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरिमनी के कई वीडियोज वायरल हैं। एक में लैटिन पॉप किंग रिकी मॉर्टिन सुखबीर के गाने 'ओ हो हो हो' पर डांस करते दिखाई दिए। इस गाने की खास है कि जब यह बजता है तो लोग डांस करने से खुद को रोक नहीं पाते। गाने के बोल सैड हैं लेकिन हर शादी, पार्टी 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने के बिना अधूरी रहती है। भारत ही नहीं यह गाना इंटरनैशनल क्लब्स में भी पॉप्युलर है। वर्ल्ड कप के बहाने सुखबीर के इस पार्टी एंथम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

यूट्यूब पर बिलियन पहुंचने वाले हैं

90 के दशक में आया सुखबीर का 'इश्क तड़पावे' भारत की हर पार्टी प्लेलिस्ट में मिल जाएगा। सुखबीर एक पुराने गाने में बता चुके हैं कि यह गाना उनके लिए 'शोले'मूवी की तरह हिट बन गया है। गाने की हुक लाइन है 'ओ हो हो हो'। यह गाना कुमार ने लिखा है और इसे गाया सुखबीर ने है। यूट्यूब पर 7 साल पहले अपलोड हुए गाने के 92 मिलियन व्यूज हैं। अलग-अलग चैनल्स पर गाना को खूब व्यूज मिले हैं। इसके कम्पोजर भी सुखबीर हैं। इस गाने के बनने की कहानी भी दिलचस्प है।

कैसे जल्दबाजी में बना ये गाना

लिरिसिस्ट कुमार के यूट्यूब चैनल पर बता चुके हैं सुखबीर ने इस गाने के बनने की कहानी बताई थी। सुखबीर बताते हैं, 'यह गाना मेरे एल्बम में लास्ट गाना था और टाइम बहुत कम था। मैं स्टूडियो जा रहा था। मेरे मन में कुछ भी नहीं था। स्टूडियो पहुंचने तक दिमाग में धुन थी पर कोई लिरिक्स नहीं थी। मैंने बीएम कृष्णजी को फोन किया और सुरेश तोमरजी को पूछा कि कोई लिरिसिस्ट है? उन्होंने बताया, 'कुमार लड़का है, नया है और जलंधर से आपके शहर से है।' मैं भी जलंधर से हूं। मैंने सोचा कि नया राइटर है तो सोचा कि धीरे-धीरे सुनाते हैं। मैंने धुन बहुत धीमी स्पीड में सुनाई।

स्लो मोशन के हिसाब के लिरिक्स

सुखबीर ने बताया कि उन्होंने बहुत स्लो मोशन में उनको धन गुनगुनाकर सुना दी। सुखबीर गुनगुना रहे थे साथ में कुमार लिख रहे थे। उन्होंने भी गाने के बोल लिख दिए। सुखबीर बोलते हैं, 'मैंने ऐसे ही गाना गा दिया। ध्यान से सुना नहीं। मुझे लगा कि मेरी मेलोडी के साथ ये बोल वैसे ही फिट हो रहे हैं जैसे हाथ में दस्ताना। मैंने ध्यान नहीं दिया के ये बहुत सैड सॉन्ग है। जब मैंने गाना रिकॉर्ड करके भेजा तो कुमारजी ने सुना कि टैम्पो तो बहुत फास्ट था और सब नाच रहे थे। उनका पहला रिएक्शन था, 'सुखबीर पाजी ने तो मेरा गाना खराब कर दिया, ये क्या बना दिया।'

गुस्सा हो गए थे कुमार

सुखबीर ने बताया कि कुमार गुस्सा हो गए कि अब कभी साथ काम नहीं करेंगे ये गाना खराब कर देते हैं, उन्होंने सुखबीर का फोन भी नहीं उठाया। बाद में गाना सफल हो गया तो कुमार ने फोन करके कहा कि सुखबीर ने उनके लिखने का परसेप्शन बदल दिया। कुमार ने यह भी बताया कि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत थी तब ये गाना लिखा था। उन्होंने सुखबीर से 3 हजार रुपये मांगे थे।

क्यों थिरकने पर मजबूर होते हैं लोग

गाने की बीट्स 145 बीएम के आसपास हैं। इसे हाई एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। साइकोलॉजिस्ट एमा ग्रे के मुताबिक, 145 बीपीएम बीट्स दिमाग का राइट हेमिस्फियर एक्टिवेट करता है जिससे बढ़िया क्रिएटिव थॉट्स आते हैं। यह दिमाग को फ्रीज मोड से निकालकर एक्शन मोड में लाता है, इसी वजह से लोग गाना सुनकर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इस बीट पर आपको एक्टिविटी भी आसान लगती है, मतलब आप कठिन फिजिकल वर्क आसानी से कर सकते हैं।

गाने की सैड लिरिक्स

तारे गिन-गिन याद च तेरी मैं ता जागां रातां नू

रोक ना पावां अंखियां विचों गम दियां बरसातां नू

ओ हो हो...इशक तेरा तड़पावे

कल्ले मैनु तेरे बिन तां हर पल एह तन्हाई दा

डसे मैनु नागिन वांगू मौसम तेरी जुदाई दा

होये, कल्ले मैनु तेरे बिन तां हर पल एह तन्हाई दा

डसे मैनु नागिन वांगू मौसम तेरी जुदाई दा

इक पल वी मैं भुल ना पावां तेरियां मिठियां बातां नू

इक पल वी मैं भुल ना पावां तेरियां मिठियां बातां नू

रोक ना पावां अंखियां विचों गम दियां बरसातां नू

रोक ना पावां अंखियां विचों गम दियां बरसातां नू

ओ हो हो...इशक तेरा तड़पावे

दिल जलाके रोशन कित्ता मैं तां तेरियां राहवां नू

धुप्प लेहके मैं घलेया तेरे वल सुख दियां ठंडीयां छावां नू

होये, दिल जलाके रोशन कित्ता मैं तां तेरियां राहवां नू

धुप्प लेहके मैं घलेया तेरे वल सुख दियां ठंडीयां छावां नू

समझ ना पायी क्यों तू मेरे प्यार भरे जज़्बातां नू

समझ ना पायी क्यों तू मेरे प्यार भरे जज़्बातां नू

रोक ना पावां अंखियां विचों गम दियां बरसातां नू

रोक ना पावां अंखियां विचों गम दियां बरसातां नू

ओ हो हो...इशक तेरा तड़पावे

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।