ऋचा चड्ढा ने कहा- जब पता चला बेटी होने वाली है मैंने सोचा, मुझे बंदूक खरीदनी पड़ेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका पहला रिएक्शन क्या था जब उन्हें पता चला कि बेटी होने वाली है। उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गई थीं।

ऋचा चड्ढा

मां बनना अक्सर ज़िंदगी के सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जाता है, और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के लिए ये बदलाव डर के साथ शुरू हुआ। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं, तो उनका पहला रिएक्शन क्या था।

क्यों डर गई थीं ऋचा?

ऋचा चड्ढा ने लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तब वह डर गई थीं। उन्होंने कहा, “मैं थोड़ी डरी हुई थी। मेरे दिमाग में एक ही बात आई मौसम तेजी से बदल रहा है, जगह-जगह बड़ी तादाद में लोगों की जान जा रही है, दुनिया में बहुत कुछ गड़बड़ चल रहा है ऐसे में बच्चा पैदा करना सही होगा?"

‘अब मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी?’

ऋचा ने आगे कहा, "जब आप बहुत ज्यादा खुद पर निर्भर होते हो तब एक इंसान की जिम्मेदारी लेना मुश्किल होता है। कम से कम पहले छह महीनों तक बच्चे के लिए सिर्फ खाने-पीने का अरेंजमेंट करना ही एक बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए मैं डर गई थी। मैं सोच रही थी, हे भगवान, क्या अब मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी?”

जब पता चला बेटी पैदा होने वाली तब…

ऋचा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “फिर जब मुझे पता चला कि बेटी होने वाली है तब मेरा डर प्रोटेक्टिव नेचर में बदल गया।” उन्होंने मजाक में कहा, “मैंने सोचा, ‘हम भारत में रहते हैं, मुझे बंदूक खरीदनी पड़ेगी।’ फिर मैंने बाद बाद में सोचा, ‘नहीं, हम देखेंगे। हम उसे अपनी तरह मजबूत बनाकर बड़ा करेंगे।’”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।