फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलने पर ट्रोल करने वालों को ऋचा चड्ढा का करारा जवाब, बोलीं- प्लीज कुछ...
ऋचा चड्ढा उन सेलेब्स में से हैं जो ट्रोल्स को करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं। वह हमेशा अपनी बात रखती हैं। अब ऋचा ने फ्रांस के प्रेजिडेंट इमैनुएल मैक्रों से मिलने पर ट्रोलिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है।

ऋचा चड्ढा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं जहां वह फ्रांस के प्रेजिडेंट इमैनुएल मैक्रों से मिलीं। इस इवेंट में कई सेलेब्स आए थे। प्रेजिडेंट ने सेलेब्स के साथ फोटोज भी शेयर की थीं सोशल मीडिया पर और उन्हें लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा कहा था। ऋचा ने भी उनके पोस्ट को री पोस्ट किया था जिस पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। अब ऋचा ने ट्रोल्स को अपना करारा जवाब दिया है।
ऋचा ने क्या दिया ट्रोल्स को जवाब
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अगर किसी को इन्वाइट किया जाता है किसी से मिलने से तो आपको क्यों लूज मोशन हो जाते हैं। प्लीज कुछ बेहतर करें। अपनी ग्रोथ पर फोकस करें और आप देखेंगे कि किसी और से फिर आपको फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ राय रखने वाले फिल्म सितारों के साथ।’
क्यों मिले थे फ्रांस के प्रेजिडेंट सेलेब्स से
ऋचा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया था कि बॉलीवुड सेलेब्स का फ्रांस के प्रेजिडेंट से मिलना सिनेमा को लेकर दोनों देशों के बीच मौकों को और बड़ा करने का था। उन्होंने कहा था कि फ्रांस और भारत का अच्छा रिलेशनशिप है फिल्मों को प्रोड्यूस को लेकर और यह डिस्कशन उन डोर को और मजबूत करने के लिए था।
ऋचा ने इमैनुएल मैक्रों की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे यंग प्रेजिडेंट भी कहा था। उन्होंने कहा कि वह ना सिर्फ अच्छे से मुद्दों को सुन रहे थे बल्कि जो दिक्कतें आ रही हैं उन्हें ठीक करने का भी सोच रहे थे।
ऋचा को ट्रोल क्यों किया गया
दरअसल, जब इमैनुएल मैक्रों ने सेलेब्स के साथ फोटोज शेयर की थी तो उन्होंने कैप्शन में लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा कहा था। इसके बाद ट्रोल्स ऋचा की मौजूदगी को लेकर सवाल करने लगे। इसके बाद एक्ट्रेस को उनके पॉलिटिकल व्यूज को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया।
ऋचा ने उनके साथ मीटिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं और लिखा था, मिस्टर प्रेजिडेंट के साथ मिलकर काफी अच्छा लगा। थैंक्यू इंडिपेन्डेंट सिनेमा के फ्यूचर के लिए इतना इंट्रेस्ट दिखाने के लिए।
प्रोफेशनल लाइफ
ऋचा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट गर्ल्स विल भी गर्ल्स में नजर आई थीं। यह साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह हीरामंडी द डायमंड बाजार में भी नजर आई थीं। अब वह अभी तो पार्टी शुरू हुई है में नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


