अली फजल के घर में ईद पर जैनों के लिए बनते हैं अलग से पकवान, ऋचा चड्ढा ने बताए उनसे शादी के फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋचा चड्ढा अली फजल के साथ इंटरफेथ शादी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह लखनऊ जाती हैं तो ईद में खूब मजे करती हैं। वहां अली की 90 साल की दादी सबको पान खिलाती हैं।

ali fazal

ऋचा चड्ढा का मानना है कि अपनी कम्युनिटी से बाहर शादी करना बायलॉजिकल दृष्टि से सही होता है। उन्होंने बताया कि अली से शादी करके उन्हें मजा आ रहा है। वह उनके धर्म की नई चीजें सीख रहे हैं। ऋचा ने बताया कि वह जब अली के घर लखनऊ जाती हैं तो बहुत अच्छा लगता है। वहीं सभी धर्म के लोग मिलकर ईद मनाते हैं। उनके यहां जैन लोगों के लिए अलग से खाना बनता है।

इंटरफेथ मैरिज है एक्साइटिंग

द इंडियन एक्सप्रेस एक्सप्रेसो के आठवें एडिशन में ऋचा चड्ढा ने अली फजल से इंटरफेथ मैरिज पर बात की। ऋचा बोलीं, 'मुझे इंटरफेथ मैरिज में मजा आ रहा है, यह एक्साइटिंग भी है। मुझे कई चीजें सीखने को मिल रही हैं। मेरे डैड पंजाबी हैं और मॉम बिहारी हैं। ये अपने आप में ही यूनीक कॉम्बिनेशन था, जब उन्होंने 80 के दशक में शादी की थी। अली और मैं तो बहुत सेकुलर, प्रोग्रेसिव और स्पिरिचुअल हैं, हम दूसरे धर्म के हिसाब से चीजें करते हैं क्योंकि यह बढ़िया रहता है।'

90 साल की दादी खिलाती हैं पान

ऋचा ने बताया कि उन्हें ईद पर अली के पैतृक घर लखनऊ जाना भी पसंद है। ऋचा ने बताया, 'सिर्फ मुस्लिम ही नहीं ईद पर बिरयानी और यखनी पुलाव खाने उनके यहां सब लोग आते हैं। वे जैन लोगों के लिए अलग तरह की डिशेज तैयार करते हैं, ये लोग सड़क के उस पार रहते हैं। उन्हें साथ बैठे देखना अच्छा लगता है और अली की 90 साल की दादी उनके लिए पान बनाती हैं। माहौल बहुत खुशनुमा होता है।'

पंजाबी कल्चर एंजॉय

ऋचा ने बताया कि अली दीवाली और भाई दूज जैसे सारे त्योहार मनाते हैं। ऋचा बोलीं, 'वह बहुत खुश थे, हाल ही में उन्होंने पंजाबी शादी में जमकर डांस किया।' ऋचा ने यह भी कहा कि अपनी कम्युनिटी के बाहर शादी करना बायलॉजिकल दृष्टि से भी अच्छा है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।