'अपनी मर्जी से किसी का 'मर्डर'....', रिया चक्रवर्ती ने बोलीं- 'दुनिया मुझे गद्दार मानती है', एक्ट्रेस का छलका दर्द
रिया चक्रवर्ती इन दिनों 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस हैं। शो पर वो कई बातों का खुलासा कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही है। 2020 में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। कुछ महीने पहले, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया। रिया के साथ ही उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। शोविक को सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हिरासत में लिया था। इन सबके बीच अब रिया चक्रवर्ती 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। शो पर रिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करती दिख रही हैं।
अपनी मर्जी से किसी का 'मर्डर' नहीं करना चाहती
'द ट्रेटर्स' शो के पांचवें एपिसोड में, जब श्वेता तिवारी ने रिया से देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान कहे जाने की वजह बताने को कहा, तो रिया ने खुलकर बताया कि वह 'ट्रेटर' (गद्दार) क्यों नहीं हैं। रिया ने जवाब दिया, 'मैं 'ट्रेटर' नहीं बनना चाहती। इसकी वजह यह है कि दुनिया पहले से ही मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है। क्या आप समझ रहे हैं? यह मेरी जिंदगी के निजी अनुभवों से उपजा है। इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का 'मर्डर' नहीं करना चाहती। यह मेरे लिए बहुत बुरा होगा। लोग इस पर भद्दे मीम्स बनाएंगे।'
मैं देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं
रिया ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'मैं देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं। आप सभी जानते हैं कि इसका क्या मतलब है? मैं गद्दार नहीं हूं, आप सब बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। यह असल गद्दार से ध्यान भटकाने की कोशिश है। मेरे बारे में एक बात यह है कि मैं भीड़ के पीछे नहीं चलती और आसानी से किसी के प्रभावित नहीं होती। लेकिन मेरी पर्सनैलिटी ऐसी है कि मैं लोगों को प्रभावित कर सकती हूं।'
वोट आउट नहीं हुईं रिया
बता दें कि रिया को इस एपिसोड में वोट आउट नहीं किया गया, क्योंकि आखिर में पारुल गुलाटी को शो से बाहर होना पड़ा। बचे हुए 'ट्रेटर्स' (गद्दार) कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल हैं। हरमन सिंघा भी एक 'ट्रेटर' थे, लेकिन तीसरे एपिसोड में ही पकड़े गए।


