Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRhea Chakraborty Reveals She Recently Visited Gynaecologist For Egg Freezing Says Your Body Clock Says Kids
एग फ्रीजिंग के लिए गायनोकॉलोजिस्ट के पास गईं रिया, बोलीं- बॉडी चाहती बच्चे, लेकिन...

एग फ्रीजिंग के लिए गायनोकॉलोजिस्ट के पास गईं रिया, बोलीं- बॉडी चाहती बच्चे, लेकिन...

संक्षेप:

रिया चक्रवर्ती का कहना है कि वह अब एग फ्रीजिंग के बारे में सोच रही हैं। इतना ही नहीं वह इसके लिए गायनोकॉलोजिस्ट के पास भी गई थीं। उन्होंने इसको लेकर अपनी सोच के बारे में भी बताया।

Dec 09, 2025 07:10 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिया चक्रवर्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात करती हैं। अब रिया ने महिलाओं के कुछ अहम पर्सनल फैसलों पर बात की जैसे शादी, मदरहुड जिसको लेकर सोसाइटी में काफी डिस्कशन भी होता है। रिया ने बताया कि वह अब अपने एग फ्रीजिंग का सोच रही हैं और इसके लिए उन्होंने गायनोकॉलोजिस्ट से भी बात की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं रिया

रिया ने अपने पॉडकास्ट में कहा, 'मैं 33 साल की हूं और हाल ही में मैं गायनोकॉलोजिस्ट के पास गई एग फ्रीजिंग के लिए। मैं सोच रही हूं ऐसा करने के लिए।'

कभी-कभी हो जाती हैं कन्फ्यूज

रिया ने आगे कहा, ‘यह काफी अजीब चीज होती है। आपकी बॉडी क्लॉक बोलती है कि आपको बच्चे चाहिए, लेकिन आपका दिमाग बोलता है कि आप खुद अभी बच्चे हो। आपका ब्रांड, आपका बिजनेस और फिर आपको बेबी भी संभालना होगा।’

बता दें कि इससे पहले ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि शादी की कोई सही उम्र होती है और वह लाइफ में बाद में शादी भी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि क्यों सोसाइटी में शादी और बच्चे को लेकर प्रेशर होता है।

रिया ने एग फ्रीजिंग को लेकर भी कहा था कि उनके हिसाब से वह इस प्रोसेस को रोमांटिक एंगल से नहीं देखती हैं। उनके हिसाब से ये प्रोसेस फिजिकली चैलेंजिंग हो सकता है, लेकिन महिलाओं को इस बारे में सोचना होगा क्योंकि ये ऑप्शन अवेलेबल है।

रिया ने कहा था कि उनके कई दोस्तों ने तो 20 या 30 की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाए थे और खुद को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी अपने करियर पर फोकस करना है, फैमिली स्टार्ट करने से पहले।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।