रिया कपूर के फैशन शो ट्रिप से गायब हुए 1.35 करोड़ के हीरे के ईयररिंग्स, चोरी की शिकायत दर्ज
रिया अनिल कपूर के न्यूयॉर्क फैशन ट्रिप के दौरान उनकी टीम के 1.35 करोड़ के हीरे के ईयररिंग्स गायब हो गए। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मुंबई के साहर पुलिस स्टेशन में रिया कपूर और उनकी टीम की 1.35 करोड़ की ईयररिंग्स गायब होने को लेकर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह रिया कपूर और उनकी टीम के साथ न्यूयॉर्क में मेट गाला फैशन शो अटेंड करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने होटल पहुंच कर देखा कि उनके सामान से 1.35 करोड़ की ईयररिंग्स गायब हो गईं। इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस के साथ दर्ज कराई गई है।
फैशन इवेंट में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंची थी टीम
पुलिस के मुताबिक, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह जो पिछले सात साल से रिया कपूर के साथ काम कर रही हैं, इवेंट में पहनने के लिए मुंबई के ज्वैलर्स से किराए पर लिए गए महंगे ईयररिंग्स के दो जोड़े ले जा रही थीं। रिया कपूर और उनकी टीम मेट गाला फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए न्ययॉर्क जा रही थी।
मुंबई के ज्वेलर्स से रेंट की गई थीं ईयररिंग्स
द फ्री प्रेस जर्नल के रिपोर्ट के मुताबिक, मेहता ज्वेलर्स और गोइनका ज्वेलर्स से रेंट पर ली गई ज्वेलरी दो अलग-अलग डिब्बों में पैक किया गया था और उन दो डिब्बों को सिंह के हैंडबैग में रखा गया था। टीम 27 अप्रैल को रात 10 बजकर 25 मिनट पर मुंबई से एमिरेट्स फ्लाइट में दुबई होते हुए 28 अप्रैल को शाम को साढ़े पांच बजे न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची।
दो जोड़ी ईयररिंग्स हुईं गायब
न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद टीम ने पियरे होटल में चेक इन किया। वहां जब सवलीन सिंह ने बॉक्स खोला तो दोनों डिब्बे खाली थे। जो ईयररिंग्स गायबव हुए उसमें मेहता ज्वैलर्स से लिए गए 18-कैरेट पन्ने और हीरे जड़े सोने के झुमकों का सेट, जिनकी कीमत 66 लाख बताई जा रही है और गोयनका ज्वैलर्स का जाम्बियन पन्ने और सोने की बॉर्डर वाले झुमकों का सेट जिनकी कीमत 69 लाख बताई जा रही है, शामिल थे। इन दोनों जोड़ी ईयररिंग्स की टोटल कीमत 1.35 करोड़ बताई जा रही है।
पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज
मुंबई वापस आकर सवलीन सिंह ने साहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 302 (2) के तहत चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच करने वाले पूरी यात्रा की टाइमलाइन की जांच कर रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, फ्लाइट में हुई या दुबई से ट्रानजिट के दौरान हुई या फिर टीम के न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई। इस पूरे मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


