दिलजीत दोसांझ नहीं हैं भारतीय नागरिक; रिपोर्ट्स में दावा, इस देश की ली है नागरिकता
दिलजीत दोसांझ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिलजीत भारत के नागरिक नहीं हैं। उन्होंने साल 2022 में दूसरे देश की नागरिकता ली थी।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के बारे में चौंका देने वाला दावा किया जा रहा है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दिलजीत भारत के नागरिक नहीं हैं। उन्होंने दूसरे देश की नागरिकता ले ली है। अब इस खुलासे के बाद पंजाब की राजनीति में उनके संभावित प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगता नजर आ रहा है।
दिलजीतन ने किस देश की नागरिकता ली है?
ये दावा 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में किया गया है। लिखा है-
1. दिलजीत ने चार साल पहले यानी साल 2022 में अमेरिका की नागरिकता हासिल कर ली थी और तभी से वह अमेरिकी पासपोर्ट पर ट्रेवल कर रहे हैं।
2. सितंबर 2022 से दिलजीत भारतीय ई-वीजा पर भारत आ रहे हैं। उनके पास 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड भी नहीं है।
3. उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। इससे पहले उनका एक पासपोर्ट जाम्बिया (Zambia) से भी जारी होने की बात कही जा रही है।
4. नागरिकता लेते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने पांच बेडरूम वाले बंगले को स्थायी निवास के रूप में दर्ज कराया था। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी, संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक बताई जा रही हैं।
क्या दिलजीत अब लड़ पाएंगे चुनाव?
भारत के संविधान के अनुसार, केवल भारतीय नागरिक ही चुनाव लड़ सकते हैं या राजनीतिक पद संभाल सकते हैं। मतलब साफ है, अगर दिलजीत पंजाब की राजनीति में उतरना चाहते हैं, तो उन्हें फिर से भारतीय नागरिकता लेनी होगी। हालांकि, भारतीय नागरिकता अधिनियम की धारा 6 के तहत, किसी विदेशी नागरिक को भारत की नागरिकता पाने के लिए कम से कम 12 साल तक भारत में रहना अनिवार्य है।
राजनीति में आने के सवाल पर दिलजीत का जवाब
दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, ‘कदो वी नहीं... मेरा काम एंटरटेन करना है। मैं अपनी फील्ड में बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’
भगवंत मान का तंज
इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा दिलजीत की फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल करना चाहती है।
दिलजीत की अपकमिंग फिल्म
दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे। ये बॉलीवुड फिल्म है और इस फिल्म में दिलजीत के साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई देंगे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


