रेणुका शहाणे ने चकदा एक्सप्रेस पर किया ऐसा पोस्ट, अनुष्का शर्मा के फैंस हुए परेशान
अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस में रेणुका शहाणे ने भी काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले हो गई थी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

अनुष्का शर्मा ने साल 2022 में फिल्म चकदा एकसप्रेस की अनाउंसमेंट की थी जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित थी। फिल्म से अनुष्का का लुक भी रिलीज हो गया था, लेकिन फिर अचानक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया। कहा जा रहा था कि ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, लेकिन फिर ना तो अनुष्का ना ही मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट आया रिलीज का जिसके बाद कहा जाने लगा कि ये फिल्म बंद हो गई है। वहीं अब रेणुका शहाणे ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा कि फैंस भी निराश हो गए हैं।
क्या लिखा रेणुका ने
रेणुका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘चकदा एक्सप्रेस में अपना लुक काफी पसंद था। इसके अलावा प्रोसित रॉय और चकदा टीम के साथ काम करके मजा भी आया था, काश फिल्म स्ट्रीम होती।’
लोगों के रिएक्शन
अब लोगों के इस पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि हमें जानना है कि चकदा एक्सप्रेस का क्या हुआ है और ऐसी क्या दिक्कत है जो सॉल्व नहीं हो पा रही। वहीं एक ने लिखा कि रेणुका कि इस बात को पढ़कर लग रहा है कि फिल्म अब कभी रिलीज नहीं होने वाली है। एक ने लिखा कि अनुष्का शर्मा को बताना चाहिए कि फिल्म को लेकर अपडेट क्या है।
डायरेक्टर ने क्या कहा
फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित ने रेणुका की स्टोरी पर रिएक्ट किया और अपना दुख भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘आज तक, जिन कुछ लोगों ने फिल्म को रिलीज होने के बाद देखा, वे मुझे बताते रहते हैं कि यह फिल्म उनके मन पर कितना गहरा प्रभाव छोड़ गई। यह एक रियल ट्रैजेडी है। ये सभी तक पहुंच ही नहीं पाई जिनके लिए बनी थी। दुख की बा है कि सिस्टम ने इसे वो चांस ही नहीं दिया जो ये डिजर्व करती है।’
किस पर बनी है फिल्म
बता दें कि चकदा एकसप्रेस, झूलन गोस्वामी की लाइफ पर आधारित थी। इसे क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है जिसके ओनर अनुष्का शर्मा के भाई कर्नेश शर्मा हैं। फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं।
साल 2025 में मिड डे की रिपोर्ट आई थी कि इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के आईसीसी वुमन वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद फिल्म को रिलीज करने की बात कही थी।
क्यों फंस रही है मूवी
वेबसाइट में यह भी बताया गया कि फिल्म नेटफ्लिक्स के हेड्स की वजह से फंसी है। प्रोडक्शन हाउस का ओवर बजट हो गया था। वहीं जो प्लेटफॉर्म के हेड हैं उन्हें पसंद नहीं आया जिस तरह से प्रोजेक्ट शेप कर रहा था। लेकिन यह सॉलिड फिल्म है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



