रेमो डिसूजा के घर में बने शिव मंदिर में दिखा था सांप; क्रिश्चियन पत्नी लिजेल हर दिन करती है जल अभिषेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने बताया कि उनके घर में बने शिव मंदिर के पास उन्होंने सांप को देखा था। वो खुद क्रिश्चियन हैं लेकिन हर दिन शिवलिंग पर जल अभिषेक करती हैं। रेमो ने इसलिए बदल किया था धर्म।

choreographer remo dsouza

डांस कोरियोग्रफर से फिल्म डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा काफी मशहूर हैं। रियलिटी शो के जज और कई शंदाए डांस सॉंन्ग कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें पहचाना जाता है। हाल में रेमो ने अपने जीवन और परिवार के बारे बात की। साथ ही उनकी पत्नी लिजेल ने बताया कि वो जन्म से क्रिश्चियन हैं लेकिन भगवान शिव में उनकी गहरी भक्ति है। उन्होंने बताया कि उनका नया घर बनने से पहले वहां शिवलिंग की स्थापना हो गई थी। लिजेल ने अपने शिव मंदिर के बाहर सांप भी देखा था।

रेमो के शिव मंदिर में दिखा था सांप

रेमो डिसूजा ने हाल में कर्ली तेल काम्या जानी को अपने घर में वेलकम किया था। इस दौरान रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने अपने घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा दिखाया। उनके घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा ये शिव मंदिर है। यहां उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की हुई है। लिजेल जो क्रिश्चियन हैं वो हर दिन यहां जल अभिषेक करती हैं। लिजेल ने बताया कि उनके पिछले घर के नीचे के एक्स हिव मंदिर था जहां वो अक्सर जल अभिषेक के लिए जाती थीं। लेकिन उन्हें पूरा समय नहीं मिलता था। उनकी पूजा के बीच कोई दूसरा जल अभिषेक करने लगता था। इसलिए जब उन्होंने नया घर लिया तो नक्शा बनने से पहले शिवलिंग की स्थापना सही जगह हो चुकी थी। उसके बाद घर बना। लिजेल ने ये भी बताया कि एक दिन अचानक उन्हें फोन आया और उनकी हेल्पर ने बताया कि उनके शिव मंदिर के पास एक सांप दिखा है। उन्होंने उस सांप को मंदिर के पास देखा था।

इसलिए बदल लिया था रेमो ने धर्म

आगे रेमो ने बताया कि वो चर्च में बहुत सेवा करते थे इसलिए वहां के पादरी के कहने पर उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपना धर्म बदल किया था और वो हिंदू से क्रिश्चियन बन गए थे। रेमो ने बताया कि उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है। जब उन्होंने धर्म बदला तो वो रमेश से रेमो बन गए। रेमो ने बताया कि वो बचपन से जानवरों और पक्षियों एक साथ पले-बड़े हैं। इसलिए जानवरों से उनका खास लगाव है। उनके घर में कई डॉग्स और कैट्स हैं।

हर दिन भगवान का करते हैं जल अभिषेक

रेमो ने बताया कि उनका सुबह का रुटीन ही यही है। वो सुबह 7 बजे के करीब उठते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। गणेश बप्पा की आरती करते हैं। शिवलिंग को जल चढ़ाते हैं और फिर अपने डॉग्स और कैट के साथ समय बिताते हैं। रेमो अपने बच्चों के साथ भी समय बिताते हैं।


Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।