रेखा का पहला हीरो, जिसने अमिताभ बच्चन को छोटा एक्टर समझ की थी बेइज्जती, फिर बुरे वक्त में उन्हीं से मांगा काम
आज जो सितारे शिखर पर चमक रहे हैं कल कहां गायब हो जाएं ये किसी को पता नहीं। 60 और 70 के दशक का एक ऐसा ही एक्टर था, जो कभी बॉलीवुड पर राज करता था। उसे अपने स्टारडम पर ऐसा घमंड था कि उसने अमिताभ बच्चन को छोटा स्टार कहकर उनकी बेइज्जती की थी।

हिंदी सिनेमा की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर खींचती है। ये वो दुनिया है, जहां हर कोई उगते सूरज को सलाम करता है। यही नहीं, आज जो सितारे शिखर पर चमक रहे हैं कल कहां गायब हो जाएं ये किसी को पता नहीं। 60 और 70 के दशक का एक ऐसा ही एक्टर था, जो कभी बॉलीवुड पर राज करता था। उसे अपने स्टारडम पर ऐसा घमंड था कि उसने अमिताभ बच्चन को छोटा स्टार कहकर न सिर्फ उनकी बेइज्जती की बल्कि उनके साथ फोटो क्लिक कराने से मना कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी ये रेखा का पहला हीरो था, जिसके साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। आइए जानते हैं कौन है वो?
इस एक्टर ने की थी अमिताभ की बेइज्जती?
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि 70 के दशक के जाने माने स्टार नवीन निश्चल हैं। साल 1971 में उनकी पांच फिल्में रिलीज हुई, जिनमें ‘बुड्ढा मिल गया’, ‘नादान’, ‘संसार’, ‘गंगा तेरा पानी अमृत’ और ‘परवाना’ शामिल थीं। इन फिल्मों ने नवीन को रातोंरात स्टार बना दिया था। इसी में एक फिल्म थी ‘परवाना’, जिसमें अमिताभ बच्चन को मूवी में नवीन के मुकाबले एक बहुत ही छोटे भूमिका में नेगेटिव किरदार में नजर आए थे।
नवीन को आ गया था घमंड
ऐसा कहा जाता है कि नवीन निश्चल को इतना घमंड आ गया था कि उन्होंने ‘परवाना’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमिताभ संग फोटो क्लिक कराने से मना कर दिया था। यही नहीं, नवीन ने ‘मेरे अपने’ , ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों को छोटा समझकर करने से इनकार कर दिया था। बाद में ये अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और शशि कपूर ने इनमें काम किया और फिल्म को हिट बना दिया।
घमंड ने किया बर्बाद
नवीन को लेकर ये भी कहा जाता है कि साथी कलाकारों की रिस्पेक्ट नहीं करना, शूटिंग के वक्त तरह-तरह के नखरे, गलत आदतें, नशा करना, फिल्म निर्माताओं की निर्देशों को तवज्जो न देना ये सब उन्हीं पर भारी पड़ने लगा। एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने, जिस अमिताभ की बेइज्जती की थी और उन्हें छोटा समझा, उन्हीं बिग बी से एक्टर ने अपने गुरबत के दिनों में मदद मांगी और उनकी फिल्म में छोटा सा रोल भी अदा किया।
रेखा संग किया था पर्दे पर डेब्यू
बता दें कि रेखा और नवीन निश्चल ने साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘सावन भादो’ में एक साथ काम किया था। दोनों ने ही इस फिल्म के साथ दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1970 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद तो उनके सामने फिल्म निर्माताओं की लाइन लग गई।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


