सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह इस क्रिकेटर की थीं गर्लफ्रेंड? कहा- पहली मुलाकात में मैं 10 मिनट तक…, VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • रवि शास्त्री का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह उन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड रहीं अमृता सिंह के बारे में बाते करते और अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते दिख रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है।

amrita singh saif ali khan

Cricketer Ravi Shastri Throwback Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अमृता सैफ से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के एक फेमस क्रिकेटर संग रिलेशनशिप में थीं। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि रवि शास्त्री हैं। एक टाइम अमृता और रवि शास्त्री के नाम काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी कराया था। इसी के बाद से ही उनका नाम और भी सुर्खियों में आ गया था। इसी बीच अब रवि शास्त्री का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह उन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड रहीं अमृता सिंह के बारे में बाते करते और अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते दिख रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है।

अमृता सिंह को रवि शास्त्री ने बताया अपनी गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर के बीच अफेयर के किस्से काफी आज से बल्कि जमाने से चला आ रहा है। कुछ ऐसा ही रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बीच भी सुनने को मिला था। इसी बीच वायरल हो रहे वीडियो में रवि, अमृता सिंह को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। रवि इस वीडियो में कहते हैं, 'जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिला। होस्ट उनसे पूछते हैं- कौन गर्लफ्रेंड तो वह कहते हैं- अमृता राय है नाम। इंटरव्यू लेने वाले ने फिर पूछा- अमृता सिंह? फिर क्रिकेटर कहते हैं- हां, वही 'नाम' (फिल्म) वाली, देखा होगा पिक्चर?' इस पर वो हां कहता है।

जब पहली बार अमृता सिंह से मिले थे रवि शास्त्री

इसके बाद रवि शास्त्री कहते हैं, 'जब उनसे पहली बार मिला...ये एक रेस्टोरेंट में था बॉम्बे (अब मुंबई) में और जब मैं पहली बार मिला उन्हें तो पहले 10 मिनट में मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मुझे पता था कि मैं लड़कियों से काफी शर्माता था, लेकिन इतना भी नहीं पता था कि एक दिन ऐसा आएगा कि मुझे चांस ही नहीं मिलेगा एक शब्द भी कहने के लिए 10 मिनट में। वही बोलती रही। तो ये मेरा सबसे शर्मिंदगी वाला वक्त था।' ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। फैंस भी इस वीडियो पर कमेंट करते दिख रहे हैं

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमृता सिंह से पहली मुलाकात में शर्मिंदा हो गए थे क्रिकेटर रवि शास्त्री? बोले…