मां-बहन ने तृप्ति को उनके 'एनिमल' वाले स्वरूप से बाहर निकाला, बोले रवि किशन
नेटफ्लिक्स की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां-बहन में नजर आए रवि किशन ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि तृप्ति डिमरी के जीवन में मां-बहन आई जिसने उन्हें उनके एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला।

रवि किशन ने हाल ही में अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म मां-बहन को लेकर बात की। उन्होंने अपनी को-स्टार तृप्ति डिमरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि तृप्ति के जीवन में मां-बहन आई। इस फिल्म ने उन्हें उनके एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला है।
तृप्ति को लेकर क्या बोले रवि किशन?
एनडीटीवी से खास बातचीत में रवि किशन ने कहा, "भगवान का शुक्र है ये फिल्म आई। भगवान का शुक्र है कि तृप्ति डिमरी के जीवन में ये फिल्म आई- मां-बहन जिसने उनको अपने एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला।"
माधुरी दीक्षित के बारे में क्या बोलीं रवि किशन
इसी बातचीत के दौरान रवि किशन ने माधुरी दीक्षित के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “माधुरी मैम का नाम बहुत बड़ा है। धक-धक और चोली जैसे गाने इतने बड़े हो गए कि उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस कहीं दब गईं। शुक्र है ये फिल्म आई। इस फिल्म ने दर्शकों को याद दिलाया कि उन्होंने रोमांटिक फिल्में भी की हैं, और उन्होंने अलग तरह की परफॉर्मेंस की हैं। फिल्म ने अच्छा काम किया है।”
2023 में एनिमल में नजर आई थीं तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी की बात करें तो साल 2023 में वो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में जोया रियाज का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक दुश्मन की ओर से भेजी गई जासूस का था, जो रणबीर की जिंदगी में उनपर नजर रखने आती हैं।
आलोचना के साथ-साथ मिली थी तारीफ
कई लोगों ने तृप्ति डिमरी के रोल की आलोचना की थी। तो वहीं, कई लोगों ने जोया के रोल में तृप्ति को काफी पसंद किया। उन्हें लोग नेशनल क्रश कहकर बुलाने लगे थे।
क्या है नेटफ्लिक्स की मां-बहन का प्लॉट?
मां-बहन की बात करें तो ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीद हुई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धारना दुर्गा नजर आई हैं। फिल्म एक मां और दो बेटियों की कहानी हैं जिनके पिता नहीं हैं। घर में किसी पुरुष के न होने से समाज के लोग उस घर की महिलाओं के बारे में क्या-क्या बातें करते हैं, उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं, ये फिल्म में दिखाया गया है। मां बहन को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रवि किशन विलेन की भूमिका निभाते नजर आए हैं। मां-बहन की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


