रणवीर सिंह की धुरंधर ने भोजपुरी प्रोड्यूसर को किया मालामाल, रवि किशन बोले- अचानक करोड़पति हो गए
रणवीर सिंह की धुरंधर ने आदित्य धर समेत फिल्म के बाकी प्रोड्यूसर्स को तो अमीर बनाया ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की वजह से भोजपुरी के एक प्रोड्यूसर भी करोड़पति बन गए हैं? आइए जानते हैं कैसे।

साल 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर और साल 2026 में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म से फिल्म के प्रोड्यूसर्स को बड़ा फायदा हुआ है। पर क्या आप जानते हैं जाने-अनजाने ही सही, रणवीर सिंह की धुरंधर ने भोजपुरी के एक प्रोड्यूसर को भी करोड़पति बना दिया है। रवि किशन ने इस बात को एक मीडिया इवेंट में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर सिंह की धुरंधर की वजह से एक भोजपुरी प्रोड्यूसर को फायदा पहुंचा है।
रवि किशन ने भी की है धुरंधर नाम की फिल्म
धमाल के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रवि किशन बताते हैं कि कैसे रणवीर की धुरंधर ने भोजपुरी प्रोड्यूसर को करोड़पति बना दिया है। रवि किशन ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म की थी धुरंधर, वो धुरंधर भी इसी जोन की थी जो अभी रिलीज (रणवीर सिंह की धुरंधर) हुई थी।
कैसे करोड़पति बन गए भोजपुरी फिल्म के प्रोड्यूसर?
रवि किशन ने आगे बताया कि लेकिन वो एक भोजपुरी फिल्म थी, उसका एक बजट था। लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर को देखने के चक्कर में या उस टैग के चक्कर ने सबने मेरी वाली धुरंधर जमकर देख ली। थैंक्यू सो मच। प्रोड्यूसर जिनके पास भी फिल्म के राइट्स हैं, वो अचानक से करोड़पति हो गए हैं।
2013 में रिलीज हुई थी रवि किशन वाली धुरंधर: द शूटर
रवि किशन की धुरंधर: द शूटर साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवि किशन ने रणवीर नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दीपक तिवारी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रवि किशन के अलावा संगीता तिवारी और अवधेश मिश्रा नजर आए थे।
धमाल 4 में नजर आएंगे रवि किशन
रवि किशन के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 में नजर आएंगे। इस फिल्म में रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अजय देवगन, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मां-बहन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स की मां-बहन में रवि किशन एक ऐसे किरदार में नजर आए हैं जो अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को परेशान करते हैं। मां-बहन की हर जगह तारीफ हो रही है। इस फिल्म में रवि किशन के अलावा माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारना दुर्गा और गितांजलि कुलकर्णी नजर आई हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


