रवि किशन के मीम पर बना ये गाना सुना? 24 घंटों के अंदर मिले 1.3 मिलियन व्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंटरनेट पर हर तरफ रवि किशन के ही मीम्स छाए हुए हैं। रवि के हर वीडियो और मीम्स को लोगों ने खूब प्यार दिया।

Ravi Kishan New song money follows my brother
मनी फॉलोज माय ब्रदर गाना रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और आज राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई। सांसद रवि किशन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रवि प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों कुछ दिनों से रवि किशन अपने मीम्स को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए हैं। इंटरनेट पर हर तरफ रवि किशन के ही मीम्स छाए हुए हैं। रवि के हर वीडियो और मीम्स को लोगों ने खूब प्यार दिया। ऐसे में अब रवि किशन ने अपने इन मीम्स और इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टी-सीरीज से हाथ मिलाया और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' गाना बना दिया। इस वीडियो सॉन्ग में उनके मीम्स को पूरी तरह से सेलिब्रेट किया गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ ही घंटों में इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। इसके व्यूज मिलियन्स में हो गए हैं।

रवि किशन के मनी फॉलोज माय ब्रदर गाने की धूम

रवि किशन का गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' शुक्रवार, 11 सितंबर को टी-सीरीज पर रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। के तौर पर शुरू हुई यह बात अब एक गाने में बदल गई है, क्योंकि टी-सीरीज ने इस वायरल लाइन को एक पूरे गाने का रूप दे दिया है। 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' गाने को रवि किशन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में मेलो डी और दिवंगत पंजाबी गायक सुरजीत बैंस बिंद्राखिया की आवाज भी शामिल है। यह गाना बिंद्राखिया के मशहूर पंजाबी गाने 'लक टुनु टुनु' का मॉडर्न वर्जन भी है।

गाने में एक्टर की एनर्जी ने जीता दिल

रवि किशन के नए गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। वहीं, इसको संगम वैज्ञानिक ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है। रवि किशन म्यूजिक वीडियो में रवि किशन हमेशा की तरह ही अपने वायरल मीम्स के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी एनर्जी इस गाने में नेक्स्ट लेवल की नजर आ रही है।

गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज

लुक की तो बात ही क्या करें गाने में रवि किशन ने चमकीले कपड़े पहने और आलीशान लाइफस्टाइल के बीच, एक्टर गाने में अपना खास अंदाज और पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए रवि किशन ने लिखा, 'पूरे देश को पागल करने आ रहा हूं'। बता दें कि यूट्यूब पर खबर लिखने तक इस गाने के 1.3 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

वर्कफ्रंट

रवि किशन के वर्कफ्रंट के बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आए।इस फिल्म में रवि किशन ने बब्बन भैया का किरदार निभाया है। वो एक ऐसे गैंगस्टर बने हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करना चाहता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरवि किशन के मीम पर बना ये गाना सुना? 24 घंटों के अंदर मिले 1.3 मिलियन व्यूज