आपने देखी भोजपुरी धुरंधर, जिसे रणवीर सिंह की फिल्म के चक्कर में देख रहे लोग?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह की धुरंधर आने से 13 साल पहले भोजपुरी इंडस्ट्री धुरंधर टाइटल से फिल्म बना चुकी थी। इसके हीरो रवि किशन हैं और लोग अब इस फिल्म को यूट्यूब पर देख रहे हैं।

dhurandhar 2

रवि किशन ने रीसेंटली एक इवेंट में बताया था कि आदित्यधर की धुरंधर के बहाने लोग उनकी फिल्म देख रहे हैं। यह बात महज मजाक नहीं थी बल्कि अगर आप यूट्यूब पर चेक करें तो ये सिलसिला करीब 4 महीने से चल रहा है। लोग धुरंधर को खोजते-खोजते भोजपुरी धुरंधर तक पहुंच रहे हैं। फिल्म को देखकर कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। अगर आपको अब तक लिंक ना मिल पाया हो तो यहां से देख सकते हैं।

ये है फिल्म का प्लॉट

धुरंधर द शूटर में रवि किशन पुलिस लीड एक्टर हैं। यह भोजपुरी एक्शन-ड्रामा है। फिल्म में करप्शन और क्राइम बढ़ने पर एक आम नागरिक दोनों से लड़ने का फैसला लेता है। उसे पता चलता है कि पुलिस भी इन सबमें मिली हुई है तो वह बेगुनाहों के लिए इन सबसे मोर्चा लेता है। फिल्म की आईएमडीबी 4.3 है। रवि किशन की इस फिल्म पर खूब मीम्स बन रहे हैं।

लोगों के मजेदार कमेंट्स

रवि किशन की फिल्म यूट्यूब पर है। इस पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, कौन-कौन धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च के बाद आया है? एक और ने लिखा है, ये बॉलीवुड वाले नहीं सुधरेंगे, हर बार रीमेक। एक ने लिखा है, दो घंटे से देख रहा हूं, अक्षय खन्ना की एंट्री नहीं हुई। एक ने लिखा है, रणवीर सिंह की धुरंधर 1 और 2 देखने के बाद ये देखने कौन-कौन आया है। एक कमेंट है, रणवीर सिंह रवि किशन के रोल में पीक डिटेलिंग बाई आदित्य धर। एक ने लिखा है, भोजपुरी इंडस्ट्री ने बॉलीवुड धुरंधर से 10 साल पहले ही फिल्म बना डाली।

होते रहते हैं धूम-धड़ाके

रवि किशन से एक इवेंट में जब उनकी फिल्म के ट्रेंड में आने का जिक्र किया गया तो बोले, 'हां, मुझे पता है। मेरी जिंदगी में ऐसे धूम-धड़ाके होते हैं। मैंने धुरंधर नाम की एक फिल्म में काम किया था। यह भी उसी (रणवीर की धुरंधर) जोन की थी। लेकिन यह एक भोजपुरी फिल्म थी जो स्पेसिफिक बजट में बनी थी। अब क्योंकि लोग इसका बॉलीवुड वर्जन देखना चाहते थे या धुरंधर वेब के चलते ऐसा हुआ, लोग ये वाली धुरंधर धड़ाधड़ देख रहे हैं। इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' रवि किशन बोले, 'इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स और इसके राइट होल्डर्स अचानक करोड़पति हो गए।'



2013 में रिलीज हुई थी फिल्म

रवि किशन की फिल्म धुरंधर: द शूटर एक बार फिर से ट्रेंड कर रही है। यह मूवी जुलाई 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म के लीड एक्टर्स रवि किशन और संगीता तिवारी हैं। डायरेक्शन दीपक तिवारी ने दिया है। धुरंधर के दोनों पार्ट ओटीटी पर आ चुके हैं। लोग इसे यूट्यूब पर भी सर्च कर रहे हैं तो रवि किशन की धुरंधर सामने पड़ जाती है इस फिल्म की क्लिप्स भी वायरल हैं।

आ रही है धमाल 4

बता दें कि रवि किशन धमाल 4 में आ रहे हैं। मूवी 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। मूवी में रवि के साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख हैं। फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआपने देखी भोजपुरी धुरंधर, जिसे रणवीर सिंह की फिल्म के चक्कर में देख रहे लोग?