रवि किशन की बेटी रीवा से पूछा कौन जीत सकता है आपका दिल? बोलीं- मेरे पापा की...
रवि किशन की बेटी रीवा से पूछा गया कि कोई लड़का उनका दिल कैसे जीत सकता है तो इस पर एक्ट्रेस ने जो कहा उसे सुनकर रवि किशन भी हैरान हो जाएंगे।

रवि किशन की बेटी रीवा किशन शो अलायंस में पिता रवि किशन के साथ नजर आई थीं और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। रीवा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं अब रीवा से हाल ही में पूछा गया डेटिंग को लेकर और कैसे कोई लड़का उनका दिल जीत सकता है तो जानें रीवा ने क्या कहा।
रीवा ने डेटिंग को लेकर क्या कहा
रीवा से जब उनकी डेटिंग फेज को लेकर पूछा गया तो उन्होंने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा, ‘पता नहीं...मैं डेटिंग वाले फेज में ही नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं डेटिंगऔर इन सब चीजें में हूं तो मुश्किल है।’
फिलहाल काम और परिवार पर फोकस करना है
रीवा ने बताया कि उनकी प्रायोरिटी फिलहाल परिवार और काम है। वह बोलीं, ‘मैं अपने परिवार पर ज्यादा फोकस करना चाहती हूं और फिलहाल काम पर ध्यान देना चाहती हूं। अगर पार्टनर मिल गया जर्नी में तो ठीक है। लेकिन डेटिंग फिलहाल मेरी बुक में नहीं है।’
रीवा बोलीं पापा की परमिशन लेनी होगी
रीवा से फिर पूछा गया कि वह क्या क्वालिटी चाहती हैं किसी में जो उनका दिल जीत पाए तो इस पर रीवा ने कहा, ‘ओह माय गॉड...आपको परमिशन लेनी पड़ेगी पापा की। पापा की परमिशन के बिना कुछ नहीं होता घर में ये जान लो।’
रीवा फिर कहती हैं कि और अगर अच्छा खाना बनाना आता हो, शुद्ध शाकाहारी खाना बना सके तो शायद सोचा जा सकता है। फिर तो चांस हो सकता है।
रीवा का बॉलीवुड डेब्यू
रीवा के बारे में बता दें कि उन्होंने फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा थे। रीवा से फिर पूछा गया कि क्या रवि किशन की बेटी होन उनकी जर्नी को आसान बनाता है तो वह बोलीं कि परिवार का नाम सिर्फ दरवाजे खोल सकता है, लेकिन हार्ड वर्क आपको करना होगा।
वह बोलीं, ‘आप मुझे रेफर करोगे क्योंकि मैं रवि किशन की बेटी हूं। लोग आपको जानेंगे और अप्रोच करेंगे। लेकिन आपको खुद को प्रूव करना होगा और इसके लिए आपको बहुत मेहनत लगती है।’
रवि किशन की बेटी होने का प्रेशर
रीवा ने कहा, ‘जाहिर सी बात है एक प्रेशर होता है आप पर, लेकिन लोगों को आपका वो प्रेशर नहीं दिखता है। लेकिन कोई बात नहीं। अगर आप अपने काम के लिए सच्चा हो तो स्लो भी ओके है। आपको हमेशा हड़बड़ी नहीं माचानी चाहिए।’
रवि किशन की बेटी को सलाह
रीवा ने बताया कि रवि किशन ने उन्हें एक सिंपल सलाह दी कि हमेशा रियल रहो। उन्होंने हमेशा रीवा को कहा कि कभी किसी और की जर्नी को कॉपी मत करना। आपको अपनी जर्नी जीनी है, आपका अपना हार्डवर्क होगा, आपका अपना एक्सपीरियंस।
रीवा का पॉलिटिक्स में इंट्रेस्ट
रीवा का कहना है कि उन्हें पॉलिटिक्स पसंद है। उन्हें यह काफी इंट्रेस्टिंग लगा। वह बोलीं, लेकिन फिलहाल मैं पॉलिटिक्स में नहीं जाना चाहती हूं। मैं अभी एक्टिंग पर फोकस कर रही हूं।


