बॉक्स ऑफिस 2026: अबतक रिलीज हुईं रवि किशन की 5 फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ravi Kishan Films: रवि किशन की मिर्जापुर द मूवी को मिलाकर अभी तक पांच फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं इन पांचों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल। 

Ravi Kishan Box Office
रवि किशन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल

मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन एक खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आए हैं। अपनी पसंदीदा सीरीज पर बनी फिल्म में रवि किशन की एंट्री को देख फैंस काफी खुश हैं। रवि किशन के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। उनकी 5 फिल्में थिएटर में रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आई हैं। साल 2026 बॉक्स ऑफिस पर रवि किशन के लिए कैसा रहा है आइए जानते हैं।

1.मिर्जापुर द मूवी

रवि किशन की इस साल की सबसे लेटेस्ट रिलीज मिर्जापुर द मूवी है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवि किशन ने मिर्जापुर द मूवी में बब्बन का किरदार निभाया है। फिल्म ने 11 दिन में 189.95 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है। फिल्म ने आज यानी 14 सितंबर को 5.25 करोड़ की कमाई की है।

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन के अलावा अली फजल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है।

मिर्जापुर द मूवीकमाई
पहला हफ्ता148.45 करोड़
डे 89.50 करोड़
डे 913.50 करोड़
डे 1013.25 करोड़
डे 115.25 करोड़
टोटल 189.95 करोड़

2. आर्यभट्ट का जीरो

रवि किशन की ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवि किशन ने छन्नू भैया का किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म का भारत में 45 लाख का नेट कलेक्शन किया था।

3. पेद्दी

रवि किशन की ये फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज हुई थी। पेद्दी एक स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म थी। फिल्म में रवि किशन ने रणधीर सिसोदिया का किरदार निभाया था। sacnilk.com के मुताबिक, पेद्दी ने भारत में 244.64 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी।

4. धमाल 4

धमाल 4 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने भारत में 167.88 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में रवि किशन के अलावा अजय देवगन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे।

5. भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन

भाभी जी घर हैं: फन ऑन द रन 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। भाभी जी घर पर हैं भी टीवी के पॉपुलर सीरियल पर आधारित फिल्म थी। रवि किशन इस सीरियल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिल्म का वो हिस्सा थे। फिल्म ने भारत में 1.45 करोड़ की कमाई की थी।

पेद्दी है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

14 सितंबर, 2026 तक रवि किशन की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पेद्दी है। पेद्दी में रवि किशन के अलावा राम चरण, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी और टीनू आनंद जैसे कलाकार नजर आए थे।

ओटीटी पर इस साल क्या-क्या हुआ रिलीज

सिनेमाघरों के अलावा रवि किशन का ओटीटी पर भी कब्जा रहा। इस साल रवि किशन की नेटफ्लिक्स पर मां-बहन नाम की एक फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा अमेजन एमएक्स प्लेयर पर साइको सैयां नाम की एक सीरीज रिलीज हुई थी। नेटफ्लिक्स पर मामला लीगल है का सीजन 2 भी इसी साल रिलीज हुआ था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड2026 में अबतक रिलीज हुईं रवि किशन की 5 फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई