रामायण के लक्ष्मण ने लिया अहम फैसला, रवि दुबे हुए आमिर खान वाले फ्लैट में शिफ्ट

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

आमिर खान के लिए यह फ्लैट टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। अब रवि दुबे भी अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म की रिलीज से पहले इसी घर में शिफ्ट हो गए हैं। क्या उनके करियर में भी एक अहम मोड़ आएगा?

रामायण के लक्ष्मण ने लिया अहम फैसला, रवि दुबे हुए आमिर खान वाले फ्लैट में शिफ्ट

बॉलीवुड एक्टर रवि दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण - पार्ट 1' की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर कपूर, यश, सई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान रवि दुबे उसी फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं, जिसमें आमिर खान रहा करते थे। आमिर खान के लिए यह फ्लैट काफी लकी साबित हुआ था और इसी में रहने के दौरान उन्होंने 'दंगल' जैसी आइकॉनिक हिट दी थीं।

पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा

घर बदलना कई वजहों से किया जाता है। हालांकि यहां, इस केस में लक भी एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। नितेश तिवारी की इस महत्वाकांक्षी फिल्म का बजट तरीबन 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए एक्टर्स भरसक मेहनत कर रहे हैं और मेकर्स भी पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो जाए। अब देखना यह है कि क्या आमिर खान वाले फ्लैट में शिफ्ट होना रवि दुबे के लिए लकी साबित होगा?

कास्ट और फिल्म में रावण का रोल

मालूम हो कि रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर को राम का रोल मिला है, सई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, वहीं सनी देओल महावीर हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के सबसे बड़े चार्म में से एक हैं साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश। इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। सभी एक्टर्स फिल्म के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यश को रावण के किरदार में देखने को फैंस सुपर एक्साइटेड है।

कब रिलीज होगी रामायण - पार्ट 1?

बात रामायण की रिलीज डेट की करें तो इसका पार्ट-1 दीवाली के मौके पर रिलीज होगा। रवि दुबे अपने सभी को-स्टार्स की जमकर तारीफ की है। रवि दुबे इससे पहले कई बार वेब सीरीज और अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है और इस बार वह लक्ष्मण के किरदार में जलवा दिखाने को तैयार हैं। देखना यह होगा कि क्या यह मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा पाएगी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।