
जब अक्षय कुमार संग सगाई टूटने पर रवीना बोली थीं-लड़कियां हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती हैं और मेरे मन में...
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिलेशन की खबरें एक समय पर काफी चर्चा में थीं। अब भी लोग इंटरनेट पर अक्षय और रवीना की सगाई टूटने को लेकर पढ़ते हैं। इस पर अब रवीना का रिएक्शन आया है।
बॉलीवुड एक्टर्स की ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। एक्टर्स की लाइफ में जब प्यार आता है तो वो भी सुर्खियों में रहता है। रवीना टंडन ने ऐसे ही अपनी लाइफ के पुराने किस्से को लेकर बात की थी और सवाल उठाया कि क्यों लोग अब भी उनके एक्स मंगेतर को लेकर सर्च करते हैं।
लड़कियां बॉयफ्रेंड्स बदलती रहती हैं
एएनआई पॉडकास्ट में रवीना से कहा गया था कि इंटरनेट पर अब भी लोग रवीना और अक्षय कुमार की सगाई को लेकर सर्च करते हैं। इस पर रवीना ने कहा था, ‘भूल भी गई उस बारे में। हां हम हिट पेयर थे मोहरा के दौरान। अब भी जब हम मिलते हैं तो हम बात करते है। सब मूव ऑन कर लेते हैं यार प्लीज। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड्स बदलती हैं हर हफ्ते में। लेकिन एक सगाई जो टूट गई वो अब भी मेरे दिमाग में फंसी है। पता नहीं क्यों, लेकिन हां सब मूव ऑन कर लेते हैं। लोगों के तलाक होते हैं, लोग मूव ऑन कर लेते हैं तो इसमें बड़ी डील क्या है?’
इसके बाद रवीना से पूछा गया था कि अक्षय ने ऐसी एक्ट्रेस को डेट किया जो रवीना जैसी दिखती थीं तो उन्होंने कहा था, ‘मैं कभी ये सब चीजें नहीं पढ़ती क्योंकि बिना मतलब के अपना ब्ल्ड प्रेशर क्यों बढ़ाना। इससे अच्छा पढ़ो ही नहीं।’
रवीना-अनिल की शादी
बता दें कि रवीना ने अनिल थडानी से शादी की थी और दोनों की शादी को 21 साल हो गए हैं। उनकी बेटी राशा थडानी ने इसी साल फिल्म आजाद से अपने करियर की शुरुआत की।
वहीं रवीना और अक्षय साथ में फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। दोनों कई साल बाद स्क्रिन शेयर करने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




