
दिल्ली विस्फोट की खबर सुनकर भड़के सेलेब्स, लिखा- उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी
Delhi Blast: सोमवार शाम को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद रवीना टंडन, विजय, रिद्धिमा कपूर साहनी और सोनू सूद जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
दिल्ली के लाल किले के बाहर सोमवार शाम एक भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जब इस घटना की खबर सामने आई तब पूरा देश दंग रह गया। बॉलीवुड सितारे भी भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

रिद्धिमा कपूर साहनी
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, "जिन लोगों ने इस धमाके में अपनी जान गंवाई है और जो हुए घायल हैं, उनके लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं। लाल किले पर हुए इस विस्फोट से बेहद दुखी हूं। उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी। दुआएं और सिर्फ दुआएं।”
रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लिखा, “दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।” उन्होंने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया।
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि उनका दिल इस भयंकर हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ है। उन्होंने विक्टिम्स के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए लोगों से एक-दूसरे का ख्याल रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।
विजय
टीवी स्टार विजय ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कैसे हुआ था धमाका?
पुलिस के अनुसार, धमाका आजादी मार्च रोड के पास खड़ी एक ह्युंडई i20 कार में हुआ। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार को लाल किले के पास पार्किंग एरिया में आते-जाते देखा गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विस्फोट धीमी रफ्तार से चलती कार में हुआ, जिसका असर आसपास खड़ी गाड़ियों पर भी पड़ा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




