Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडraveena tandon used to write love letters to ajay devgn, he refuesed and called her liar
अजय देवगन को लव लेटर्स लिखती थी रवीना टंडन? सिंघम ने एक्ट्रेस को बताया था पैदाइशी झूठी

अजय देवगन को लव लेटर्स लिखती थी रवीना टंडन? सिंघम ने एक्ट्रेस को बताया था पैदाइशी झूठी

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक बार अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो उन्हें लव लेटर्स लिखा करती थीं। अजय ने अफेयर को झूठ बताया था। 

Mon, 27 Oct 2025 11:29 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

90 के दशक में बॉलीवुड में कई नए चेहरे चमक रहे थे। इन्हीं में से दो नाम थे अजय देवगन और रवीना टंडन। दोनों ने उस दौर में एक साथ कुछ फिल्मों में काम किया और अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से ऑडियंस का दिल जीत लिया। अजय देवगन अपनी इंटेंस एक्टिंग और सीरियस रोल्स के लिए जाने जाते थे, वहीं रवीना टंडन अपने ग्लैमरस अंदाज़ और दमदार परफॉर्मेंस से उस दौर की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेज में से एक बन चुकी थीं। सेट्स पर दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता था, दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़े थे। लेकिन बाद में यही रिश्ता एक बड़ी कंट्रोवर्सी में बदल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रवीना के बारे में अजय देवगन ने कही थी ये बात

दरअसल, एक समय ऐसा भी आया जब रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका अजय देवगन के साथ अफेयर रहा था। उन्होंने यहां तक कहा कि दोनों एक-दूसरे को लव लेटर्स लिखा करते थे। यह खबर सामने आते ही अजय देवगन भड़क उठे। उन्होंने रवीना के सभी दावों को गलत बताते हुए कहा था “वो पैदाइशी झूठी है। अगर उसने कभी लव लेटर्स लिखे हैं तो उन्हें मीडिया में छपवाकर दिखाए।” अजय के इस बयान ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया था।

करिश्मा से भी अफेयर की खबर

खबरों के मुताबिक, इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते में पूरी तरह से दरार आ गई थी। कहा ये भी जाता है कि उसी समय अजय देवगन करिश्मा कपूर को डेट करने लगे थे। हालांकि, इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया गया। अजय से अलग होने के बाद रवीना फिल्म मोहरा से स्टार एक्ट्रेस बन गई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।