रवीना टंडन ने धुरंधर देखकर यामी गौतम को कहा सॉरी, जानें रणवीर सिंह को क्यों बोलीं झूठा

Feb 16, 2026 10:04 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रवीना टंडन ने बताया कि धुरंधर देखने के बाद उन्होंने डायरेक्टर आदित्यधर की पत्नी यामी गौतम को फोन किया था। रवीना ने बताया कि यामी को सॉरी कहा। साथ ही रणवीर सिंह का बचपन भी याद किया।

रवीना टंडन ने धुरंधर देखकर यामी गौतम को कहा सॉरी, जानें रणवीर सिंह को क्यों बोलीं झूठा

रवीना टंडन भी उन इंडस्ट्री के लोगों में शामिल हो गई हैं जिन्हें धुरंधर काफी पसंद आई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि धुरंधर देखने के बाद उन्होंने यामी गौतम को फोन करके सॉरी बोला। रवीना ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह भी बताई। रवीना ने आदित्यधर और धुरंधर कास्ट की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि रणवीर सिंह की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। रवीना ने वो किस्सा भी बताया जब रणवीर सिंह उनकी शूटिंग देखने आए थे और भगा दिए गए थे।

धुरंधर देखकर यामी को किया फोन

रवीना टंडन जूम स्पॉटलाइट पॉडकास्ट सेशन में थीं। यहां उन्होंने धुरंधर देखने के बाद अपना रिएक्शन बताया। रवीना बोलीं कि वह फिल्म देखने के बाद यामी को फोन करने पर मजबूर हो गई थी। रवीना बोलीं, 'मैंने धुरंधर देखी और यामी को कॉल करके कहा, 'मुझे माफ करना मैं तुम्हारे पति की सबसे बड़ी फैन हूं। अब मेरा अटेंशन भी उन पर है और यह तुम्हें सहना होगा। जो मिसिंग था वह उसे पूरी तरह से वापस लाए हैं। दर्शकों को पुष्पा, केजीएफ और धुरंधर जैसी फिल्में देखकर सैटिस्फैक्शन मिलता है। उन्हें लगा कि हीरो हीरो की तरह लग रहा है।'

सुनाया रणवीर के बचपन का किस्सा

चैट के दौरान रवीना को बताया गया कि रणवीर सिंह हमेशा बोलते हैं कि वह रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन हैं। यह सुनकर रवीना हैरान हुईं। बोलीं, 'झूठ बोलता है वो। सबको पता है कि कैसे वो सेट पर नहीं आ पाया था। 10 या 11 साल का रहा होगा। हम एक सेंशुअल गाना कर रहे थे। तो किसी छोटे बच्चे को नहीं आने दे सकते थे। वह बेचारा मुझे घूर रहा था और मैं बोल रही थी कि नहीं ऐसे गाने में बच्चे को नहीं आने दे सकते। क्यों किसी बच्चे का दिमाग करप्ट करना। लेकिन तब मुझे पता होना चाहिए था कि रणवीर सिंह को करप्ट करने की जरूरत ही नहीं है।

धुरंधर के सारे एक्टर्स की तारीफ

इसके बाद रवीना ने रणवीर की धुरंधर मूवी की एक्टिंग की तारीफ की। वह बोलीं, आदित्य जीनियस हैं। रणवीर के लिए माइंड ब्लोइंग शब्द भी छोटा है। संजय और अक्षय बहुत आउटस्टैंडिग थे। सारा भी जबरदस्त थी। राकेश बेदी सर और गौरव गेरा जबरदस्त थे।'

धुरंधर पार्ट 2 का इंतजार

धुरंधर के पार्ट 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी ईद के टाइम 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसका क्लैश यश की मूवी टॉक्सिक है। हालांकि कई मूवी एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि टॉक्सिक पोस्टपोन हो सकती है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;