Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaveena tandon picks garbage polythene from airport people appreciates her gesture
VIDEO: रवीना टंडन ने एयरपोर्ट पर उठाकर फेंका कचरा, देखें क्या बोले लोग

VIDEO: रवीना टंडन ने एयरपोर्ट पर उठाकर फेंका कचरा, देखें क्या बोले लोग

संक्षेप:

एयरपोर्ट पर सिलेब्स के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं। अब रवीना टंडन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें पूरा मामला...

Dec 04, 2025 12:45 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रवीना टंडन सिने प्रेमियों की पसंदीदा एक्ट्रेसस में से एक हैं। उनका एक वीडियो वायरल है जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से रवीना निकल रही थीं तभी उन्हें नीचे पॉलिथिन पड़ी दिख गई। रवीना ने उसे उठाया। इसे देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि एक पब्लिक फिगर को ऐसे ही दुनिया को अच्छा मैसेज देना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रवीना ने प्यार से दिया तगड़ा मैसेज

रवीना टंडन का यह वीडियो विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, इसमें रवीना रेड कुर्ता और पैंट्स पहने काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। वह निकल रही होती हैं तभी सामने एक पॉलिथिन दिख जाती है। इसे इग्नोर करके आगे बढ़ने के बजाय रवीना इसे उठाती हैं। तभी उनके पीछे आ रहा है एक बंदा जो कि शायद उनकी ही टीम में था, उनसे पॉलिथिन ले लेता है। रवीना इशारे में इसे डस्टबिन में फेंकने के लिए बोलती हैं।

लोगों ने की रवीना टंडन की तारीफ

पपराजी ने उनका वीडियो पोस्ट करके लिखा है, रवीना टंडन ने बहुत प्यारे तरीके और आराम से सबको सिविक मैनर्स पर तगड़ा मैसेज दिया है। इस वीडियो पर लोग तालियों के और हार्ट वाले इमोजी बना रहे हैं। एक ने लिखा है, एक इन्फ्लुएंसर को ऐसा ही करने की जरूरत होती है। एक ने लिखा है जो लोग भारत को गंदा बना रहे हैं उन्हें सफाई की तमीज सीखनी चाहिए। एक कमेंट है, हम सबको ये करना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा सब करेंगे तो भी बहुत ज्यादा हो जाएगा।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।