रत्ना पाठक ने बताया क्यों नहीं रंगती हैं अपने बाल, बोलीं- नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि…

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रत्ना पाठक को बाल न रंगने की सलाह उनके पति नसीरुद्दीन शाह ने दी थी। इसकी वजह से उन्हें दादी-नानी के रोल मिलने शुरू हो गए। रत्ना का कहना है कि आपको कुछ चीजें स्वीकार कर लेनी चाहिए।

रत्ना पाठक ने बताया क्यों नहीं रंगती हैं अपने बाल, बोलीं- नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि…

रत्ना पाठक बॉलीवुड की उन कुछ अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने बढ़ती उम्र को बेझिझक स्वीकार किया। रत्ना अपने बाल काले नहीं करतीं और यह सलाह उनके पति नसीरुद्दीन शाह ने उनको दी थी। रत्ना ने बताया कि बाल रंगने के चक्कर में वह परेशान होती थीं जबसे कलर करना बंद किया राहत है। हालांकि इस वजह से उनको फिल्मों के ऑफर मिलने कम हो गए क्योंकि हीरो अभी भी बाल रंग रहे हैं।

नहीं था ऐसे बाल रखने का प्लान

रत्ना पाठक ने बीबीसी हिंदी से अपने हेयर स्टाइल पर भी बात की। उन्होंने बताया, 'ये हेयरस्टाइल रखने का मेरा कोई प्लान नहीं था। ऐसा नहीं कि मैंने इस पर बहुत सोचा था। सच कहूं तो कई बार मैं इनसे परेशान हो जाती हूं पर यह एक फायदेमंद आइडिया था।' रत्ना पाठक ने कहा कि जिंदगी में कुछ चीज होने से कोई रोक नहीं सकता। उनसे कब तक बचा जाएगा? वह बोलीं, 'अगर आप इन चीजों के खिलाफ लड़ने की कोशिश करेंगे तो मूर्ख दिखेंगे, ऐसा मेरा मानना है।'

नसीर ने दिया ये आइडिया

बाल सफेद रखने का आइडिया रत्ना को उनके पति नसीरुद्दीन शाह से आया था। वह बताती हैं, 'नसीर का इसमें रोल है। उन्होंने मुझसे कहा कि बाल रंगना बंद कर दूं। मैं बता नहीं सकती कि इसमें कितनी राहत है। यह मुश्किल था, मुझे काम के ऑफर मिलने कम हो गए। मेल एक्टर्स जो मेरे ऑपोजिट काम कर सकते थे वो आज तक बाल रंग रहे हैं।'

कम हो गए रोल

रत्ना आगे बोलती हैं, 'अब मैं दादी-नानी कैटिगरी में आ गई थी और अपनी फिल्मों में दादी-नानी को कितने ही रोल मिलते हैं। इन सबके बाद भी मुझे सफेद बालों में अच्छे रोल्स मिले। इसलिए मुझे लगता है कि एक्टर्स के लिए यह मानवीय चीज स्वीकार करनी जरूरी होती है।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।