
सतीश शाह की पत्नी मधु ने एक्टर के अंतिम संस्कार के समय रत्ना पाठक शाह से पूछा…
रत्ना पाठक शाह ने बताया कि अंतिम संस्कार के वक्त सतीश शाह की पत्नी मधु, जिन्हें भूलने की बीमारी है, उन्होंने उनसे क्या कहा। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि प्रेयरमीट के दौरान क्या हुआ था।
देश के जाने-माने एक्टर सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 25 अक्टूबर के दिन उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले सतीश शाह की आखिरी यात्रा बहुत इमोशनल रही। उनकी पत्नी मधु, जिन्हें भूलने की बीमारी है, उन्होंने अपने पति के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर रत्ना पाठक शाह स्तब्ध रह गईं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रत्ना ने बताया कि सतीश शाह के अंतिम संस्कार के वक्त सब बहुत इमोशनल थे। सभी दोस्त, परिवार और इंडस्ट्री के लोग वहां मौजूद थे। तभी सबकी नजर उनकी पत्नी मधु पर गई और मधु ने रत्ना से एक ऐसा सवाल पूछा जिसने सबको अंदर तक हिला दिया। उन्होंने कहा, “क्या ये सच में हो रहा है?”
रत्ना ने बोलीं, “सतीश हमेशा कहते थे कि वो मधु के लिए जिंदा रहना चाहते हैं ताकि अगर कभी बुरा वक्त आए तो वो उनका सहारा बन सकें। उन्होंने मधु के लिए हर चीज की—गाना गाया, हंसाया, संभाला। अब कौन है जो उनके लिए गाएगा, जो उन्हें यूं समझेगा?”
रत्ना ने आगे लिखा, “प्रेयरमीट के दौरान मधु धीमे-धीमे, हिचकिचाते हुए गाना गा रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो उन्हें यकीन ही न हो रहा हो कि जिन गानों से सतीश जुड़ते थे, वो अब वहां नहीं हैं। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला। आसपास मौजूद अपने चाहने वालों की गर्माहट में वो घुल गईं और पूरे दिल से गाने लगीं जैसे हर सुर अपने सतीश के लिए गा रही हों।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




