कभी रतन टाटा संग रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- अलविदा दोस्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • रतन टाटा को याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में सिमी ने अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने दोस्त को अलविदा कहा है।

कभी रतन टाटा संग रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- अलविदा दोस्त

उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात को अपनी अंतिम सांस ली। रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हुआ। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत तक में हर कोई रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहा है। रतन टाटा की दोस्त सिमी ग्रेवाल ने भी रतन टाटा के निधन पर अपनी और उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अलविदा मेरे दोस्त।

सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा पोस्ट

अगर रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें तो एक वक्त था जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को डेट कर रहे थे। सिमी ग्रेवाल ने एक पुराने इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। अब रतन टाटा को याद करते हुए सिमी ने रतन टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "वो कहते हैं आप चले गए हैं…तुम्हारे जाने का दुख सहन कर पाना बहुत मुश्किल है…बहुत मुश्किल…अलविदा मेरे दोस्त।"

जब सिमी ने रतन टाटा को बताया था परफेक्शन

सिमी ग्रेवाल ने साल 2011 के एक इंटरव्यू में रतन टाटा संग रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। उन्होंने कहा था, "रतन और मेरा रिश्ता काफी पुराना है। वो परफेक्शन हैं। उनमें हास्य की भावना है, वह विनम्र हैं और आदर्श सज्जन व्यक्ति हैं। पैसा कभी उनके लिए प्रेरक शक्ति नहीं रहा। वह भारत में इतने निश्चिंत नहीं होते हैं जितना विदेश में होते हैं।"

बता दें, आज यानी गुरुवार को रतन टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए NCPA में रखा जाएगा। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम सूनू टाटा था, और वे नौशेरवांजी के बेटे थे। बता दें, रतन टाटा जब 10 साल के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।