हाथों में हाथ डाले आए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, मांग में सिंदूर लगाए खूबसूरत लग रही थीं नई दुल्हन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बन गए हैं और दोनों उदयपुर में शादी करने के बाद अब वापस घर के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो गई है गुरुवार को। दोनों ने 2 रीति रिवाज से शादी दी। गुरुवार सुबह दोनों ने तेलुगु रीति रिवाज से शादी की और शाम को कोडवा रीति रिवाज से। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की जिन्हें काफी प्यार मिला। अब उदयपुर से शादी के बाद दोनों हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।
दोनों का न्यूलीवेड लक
दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान न्यूलीवेड काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे थे। रश्मिका ने रेड कलर का सूट पहना था और उसके साथ उन्होंने चूड़ियां पहनी थी। वहीं रश्मिका ने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं विजय ने व्हाइट कलर का शॉर्ट कुर्ता सेट पहना था जिसमें वह डैशिंग लग रहे थे। दोनों पैपराजी को ग्रीट करते हैं साथ में। इसके बाद दोनों साथ में फ्लाइंग किस करते हैं।
विजय की पत्नी बनना रश्मिका के लिए बड़ी पार्टी
रश्मिका ने विजय के साथ शादी की फोटोज शेयर कर एक्टर के लिए इमोशनल और प्यारा पोस्ट लिखा था। रश्मिका ने लिखा था, मेरा पति, मिस्टर विजय देवरकोंडा। विज्जू जब मैं आपके लिए अपनी फीलिंग्स लिखना चाहती हूं तो शब्द कम पड़ जाते हैं। लेकिन आप जानते हो कि अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, इन सबका होना अब सेंस लगता है क्योंकि आप हो मेरे साथ। अब साथ में बेस्ट लाइफ जीते हैं। आई लव यू। आपकी पत्नी बनना मेरे लिए सबसे बड़ी पार्टी है।
विजय ने कहा बेस्ट फ्रेंड से की शादी
वहीं विजय ने भी रश्मिका के साथ फोटोज शेयर कर लिखा कि मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।
विजय-रश्मिका की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि विजय और रश्मिका पहले भी साथ काम कर चुके हैं और फिल्म गीता गोविंदम के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। यह दोनों की पहली फिल्म थी। दोनों कई साल से साथ हैं और अब दोनों शादी के बाद राणाबाली फिल्म में नजर आने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


