
Thamma BTS: कैसे हुई थी 'थामा' की शूटिंग? रश्मिका मंदाना ने शेयर कीं BTS तस्वीरें
संक्षेप: Rashmika Mandanna Thamma BTS: कैसे हुई थी रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की शूटिंग? एक्ट्रेस ने साझा कीं शूटिंग की तस्वीरें।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिली है। क्योंकि कुछ महीने पहले रश्मिका मंदाना को चोट लगी थी जिसके बाद 'छावा' और 'थामा', दोनों ही फिल्मों की शूटिंग काफी वक्त तक टालनी पड़ी, लेकिन जब रश्मिका ने इन दोनों ही फिल्मों पर काम शुरू किया तो कमाल कर दिया। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। अब थामा को मिली सक्सेसफुल ओपनिंग के बाद रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के BTS मोमेंट साझा किए हैं जिनमें आप झलकियां देख सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग किस तरह हुई।

देखिए थामा की BTS तस्वीरें
रश्मिका मंदाना ने दिखाया है कि कैसे कुछ सीन्स के लिए उन्हें धूप में छाता लेकर देर तक बैठे रहना पड़ा और कैसे उनकी वैम्पायर जैसी आंखें और दांत लगाए जाते थे। तस्वीरों में एक्ट्रेस को सेट पर बैठकर अपने शॉट का इंतजार करते और आयुष्मान खुराना के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं। बिहाइंड द सीन्स तस्वीरों में रश्मिका मंदाना ने यह भी दिखाया है कि उनके पैर में शूटिंग के दौरान कितनी गंभीर चोट और तकलीफ थी, जिसके बावजूद उन्होंने काम जारी रखा।
शूट के दौरान ऐसी थी जिंदगी
रश्मिका मंदाना ने इन BTS तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं कहां से शुरू करूं। पहली कॉल-शीट से लेकर अंतिम कट तक, यह फिल्म सिर्फ काम से कहीं अधिक रही है। यह दिल की यात्रा रही है, धैर्य की, हंसी और चोटों की और सुबह की जिसके लिए हम जागना नहीं चाहते थे और रातें जिन्हें हम खत्म नहीं करना चाहते थे।" रश्मिका मंदाना ने लिखा कि ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी जिंदगी को दिखाएगी। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने यह सब कुछ संभव किया। बता दें कि 'थामा' को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है, लेकिन वीकेंड तक कमाई का ग्राफ कहां पहुंचता है, यह जल्द ही पता चल जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




