
रश्मिका मंदाना ने सबके सामने कहा मैं विजय देवरकोंडा से करूंगी शादी, वीडियो वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें कुछ दिनों पहले आई थीं। अब दोनों की शादी की डेट्स को लेकर भी नए अपडेट्स आ रहे हैं, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले तो दोनों की सगाई की खबरें भी आई थीं। इसी बीच अब रश्मिका का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद बोल रही हैं कि वह विजय से शादी करेंगी। जानें रश्मिका ने ये सब और क्यों कहा।
क्या बोलीं रश्मिका
रश्मिका से दरअसल, ऑनेस्ट टाउनहॉल इवेंट में पूछा गया कि जितने भी एक्टर्स के साथ आपने काम किया है, आप उनमें से किसे डेट, शादी और मारना चाहोगे? इस पर रश्मिका ने कहा कि मैं नारुतो को डेट करना चाहूंगी। मैं नारुतो से ऑब्सेस हूं और शादी विजय से करूंगी। रश्मिका के इस जवाब से पूरा क्राउड हूटिंग करने लगा।
नारुतो काफी पसंद है रश्मिका को
वहीं नारुतो और एनीमे को लेकर अपने प्यार के बारे में बताते हुए रश्मिका ने कहा, 'मैं सिर्फ एनीमे देखती हूं। मैं नारुतो देखते हुए बड़ी हुई हूं। इसमें लगभग 600 एपिसोड हैं और मैंने सभी देख लिए हैं।'
शादी को लेकर आ रही खबर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं। दोनों फरवरी में शादी कर सकते हैं।
रश्मिका की प्रोफेशनल लाइफ
रश्मिका की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म द गर्लफ्रेंड रिलीज हुई है जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब वह कॉकटेल 2 में नजर आएंगी सैफ अली खान और कृति सेनन के साथ। पहली बार रश्मिका, कृति और शाहिद के साथ काम करने वाली हैं। शाहिद के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये तो आगे पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




