रश्मिका ने मेकअप के लिए दिए थे सिर्फ 40 मिनट, आर्टिस्ट में पॉडकास्ट में सुनाया शादी का किस्सा

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की मेकअप आर्टिस्ट ने अब एक पॉडकास्ट में बताया है कि कैसे उन्हें शादी में रश्मिका को तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट का समय दिया गया था।

रश्मिका ने मेकअप के लिए दिए थे सिर्फ 40 मिनट, आर्टिस्ट में पॉडकास्ट में सुनाया शादी का किस्सा

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें बीते दिनों काफी चर्चा में रहीं। इस सेलेब्रिटी पावर कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को काफी रॉयलर अंदाज में शादी की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अभी भी कपल की अलग-अलग रीति-रिवाज करते हुए रील्स इंस्टा पर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी वाले दिन रश्मिका मंदाना ने तैयार होने के लिए अपनी मेकअप टीम को सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था।

मेकअप आर्टिस्ट को मिले 40 मिनट

मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेंबूरकर ने मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट में बताया कि शादी के दिन रश्मिका की नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी। एक्ट्रेस ने मेकअप टीम को उन्हें तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट का वक्त दिया था। ऐसे में टीम के सामने चुनौती यह थी कि उन्हें एक्ट्रेस को उनके सबसे खास दिन के लिए बहुत सीमित वक्त में तैयार करना था। तन्वी ने बताया, 'वह खुशी के मारे ग्लो कर रही थीं। पिछली शाम उनका एक इवेंट था, इसलिए उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी। वह बिल्कुल आखिरी वक्त पर आईं और कहा- दोस्तों आपके पास मुझे तैयार करने के लिए सिर्फ 40 मिनट हैं।' तन्वी ने बताया कि उन्हें फिर भी रश्मिका को फाइनल टचअप देने तक 1 घंटा लग गया था।

चेहरे पर नजर आ रही थी वो खुशी

तन्वी ने बताया कि रश्मिका इतनी खुश थीं कि कम समय में तैयार होने के बावजूद उनके चेहरे की रौनक कम नहीं हुई। उन्होंने बताया, 'कुल मिलाकर उन्हें ऊपर से नीचे तक पूरी तरह तैयार होने में केवल डेढ़ घंटा लगा। लेकिन वह इतनी खुश थीं कि गलियारे में चलते वक्त भी उनके चेहरे पर वह एक्साइटमेंट देखी जा सकता थी। यही वजह है कि वह वैसी दिख रही थीं जैसी वह अपनी शादी में नजर आईं।' मालूम हो कि रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें दुनिया भर में खूब वायरल हुई थीं और उनके लुक की खूब तारीफ हुई।

ग्रांड रही थी विजय-रश्मिका की शादी

बता दें कि शादी के कुछ दिनों बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा था। शादी के बाद कपल ने भारत के कई शहरों में मिठाई बांटी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों ने लिखा, 'इस देश के सभी प्यारे लोगों के लिए। आप हमेशा हमारी जर्नी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। आप सभी के साथ अपनी शादी सेलिब्रेट करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात रहा है। और भारत में हर चीज का जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ।' इस कोट के साथ रश्मिका और विजय ने पूरे देश को अपनी शादी का हिस्सा बना लिया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।