रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में सलमान खान के इन गानों किया जबरदस्त डांस, विजय देवरकोंडा भी थिरके

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में सलमान खान के गाने बजाए गए थे। एक्ट्रेस ने दबंग एक्टर के इन गानों पर जमकर डांस किया। साउथ इंडियन शादी में बॉलीवुड गानों पर सभी मेहमान झूम उठे। जानिए कौनसे गानों पर थिरकी थीं रश्मिका।

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में सलमान खान के इन गानों किया जबरदस्त डांस, विजय देवरकोंडा भी थिरके

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल के सबसे बड़े सेलिब्रेशन में से एक थी। स्टार कपल ने उदयपुर जाकर अपने अंदाज में शादी की रस्मों को पूरा किया। जब तस्वीरें सामने आई तो सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ रिएक्शन मिला। अब शादी की इनसाइट डिटेल सामने आई है। DJ गणेश ने बताया कि शादी के बाद वाले फंक्शन में ग्रैंड जश्न हुआ था। इस आफ्टर पार्टी में रश्मिका और विजय ने सलमान खान के गानों पर डांस किया था।

रश्मिका-विजय की शादी में बॉलीवुड गाने

न्यूज 18 के साथ बातचीत में DJ गणेश ने बताया कि ये रश्मिका और विजय की शादी का आखिरी फंक्शन था। नॉर्मल जिंदगी में जाने से पहले वो जश्न करना चाहते थे इसलिए आखिरी सेलिब्रेशन के लिए उन्हें चुना गया। लेकिन DJ गणेश थोड़ा कंफ्यूज थे कि एक साउथ इंडियन शादी में वो क्या प्ले करेंगे। लेकिन उन्हें पता चला कि रश्मिका बॉलीवुड म्यूजिक की बड़ी फैन हैं। DJ गणेश ने आगे बताया कि उन्हें शादी के बारे में जानकारी दिसंबर में ही मिल गई थी, लेकिन उनसे NDA साइन करवाया गया जिससे प्राइवेसी बनी रहे। शादी के वेन्यू पर कोई हाई सिक्योरिटी नहीं थी, क्योंकि शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।

Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna Wedding

सलमान के गानों पर डांस

DJ गणेश ने बताया कि इस शादी में रश्मिका ने उनसे फिल्म पुष्पा का गाना 'सामी सामी' प्ले करवाया था। इसके बाद वो पागलों की तरह सलमान खान के गाने 'मुझसे शादी करोगी' और 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करती नजर आई। आगे DJ ने बताया कि कम से कम उन्हें फोन की परमिशन थी क्योंकि सभी जानते थे कि वो कभी कोई तस्वीरें नहीं खींचेंगे।

शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन

बता दें, रश्मिका और विजय पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए फरवरी में उदयपुर जाकर शादी कर ली। इस शादी में उनके परिवार और एकाध खास दोस्त ही शामिल हुए थे। स्टार कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन, राम चरण, नागार्जुन जैसे साउथ सुपरस्टार शामिल हुए थे। वहीं बॉलीवुड से उनकी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 की हीरोइन कृति सेनन, करण जौहर, नीना गुप्ता अपने पति विवेक के साथ शामिल हुई थीं। रिया चक्रवर्ती, डायरेक्टर होमी अदजानिया समेत कई सेलेब्स नजर आए थे।

रश्मिका की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ उन्हें कॉकटेल 2 में देखा जाएगा। विजय देवरकोंडा के साथ रानाबाली दिखेंगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।