रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की वेडिंग फोटोज ने तोड़ा रिकॉर्ड, विराट-अनुष्का, आलिया-रणबीर को पछाड़ा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर जो धमाका मचाया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दोनों की फोटोज पर कई मिलियन लाइक्स आए हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को शादी की फोटोज शेयर कर इंटरनेट पर खलबली मचा दी। दोनों की शादी की फोटोज पर फैंस ने खूब प्यारे कमेंट्स किए। इसी के साछ दोनों के पोस्ट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनका पोस्ट बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन गया है।
शादी की फोटोज ने बनाया रिकॉर्ड
रश्मिका के पोस्ट ने 18 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ गए 24 घंटे में। इस पोस्ट ने किया आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग अनाउंसमेंट पोस्ट को पछाड़ दिया है। उनके पोस्ट पर साल 2023 में 15.8 मिलियन थे। इससे पहले आलिया भट्ट ने जब शादी की अनाउंसमेंट की थी 2022 में तो उनकी पोस्ट पर 14.1 मिलियन लाइक्स थे।
वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर अब तक 7.7 मिलियन लाइक्स है। दोनों ने साल 2017 में इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट की थी।
क्या था रश्मिका का स्पेशल पोस्ट पर मैसेज
रश्मिका और विजय की शादी की बात करें तो दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की। शादी के बाद रश्मिका ने फोटोज शेयर की और विजय को बताया मिस्टर हसबैंड। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा था, आप सबको इंट्रोड्यूस कर रही हूं मेरे पति से...मिस्टर विजय देवरकोंडा। इन्होंने मुझे बताया सच्चा प्यार क्या होता है। इन्होंने मुझे बताया हर दिन बड़े सपने देखना ठीक है और मुझे बताया कि मैं जो चाहे वो कर सकती हूं। इन्होंने मुझे सिखाया कि दोस्तों के साथ ट्रैवल करना बेस्ट है। मैं आप पर किताब लिख सकती हूं। आपकी पत्नी बनने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।
विजय ने कहा बेस्ट फ्रेंड को बनाया दोस्त
वहीं विजय ने लिखा था कि एक दिन मैंने आपको बहुत मिस किया और सोचा कि काश आप साथ होते। आप साथ होते तो मेरा खाना और मजेदार हो जाता। आप साथ होते तो मेरे वर्कआउट और मजेदार होते और कम पनिशमेंट जैसे लगते। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना दिया।
द वेडिंग ऑफ विरोश
बता दें कि विजय और रश्मिका ने पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। लेकिन कभी दोनों ने ना अपने रिलेशन पर बात की और ना सगाई की खबर को कन्फर्म किया था। हालांकि शादी की अनाउंसमेंट कर उन्होंने सब कन्फर्म किया था और कहा था द वेडिंग ऑफ विरोश। इसके बाद दोनों शादी से पहले के फंक्शन्स की फोटोज भी खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


