दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी
सुबह तेलुगू शादी करने के बाद अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की है।


Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Udaipur Wedding Live: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए आज का दिन काफी खास है। उदयपुर में दोनों की तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हो चुकी है। अब शाम को कोडावा रीति-रिवाजों से शादी होगी। रश्मिका और विजय के दोस्त और परिवार वाले इस खुशी के मौके पर उनके साथ मौजूद रहे। फैंस को अब कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।
बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज दिया। रश्मिका और विजय की शादी की पल-पल के अपडेट, बताएंगे इस ब्लॉग में।
दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी
सुबह तेलुगू शादी करने के बाद अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की है।
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: ‘विकिपीडिया’ ऑफिशियल
विकिपीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बायो बदल गया है। दोनों को पति-पत्नी डिक्लेयर कर दिया गया है।
रश्मिका और विजय का स्पेशल वीडियो
विजय और रश्मिका ने पहली बार जिस फिल्म में साथ में काम किया था उसका नाम गीता गोविंदम था। इस फिल्म के मेकर्स ने कपल की शादी के बाद एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में कपल के कैरेक्टर्स की शादी दिखाई है।
क्या करते हैं रश्मिका के पेरेंट्स
रश्मिका मंदाना आज भले ही करोड़ों कमाती हैं, लेकिन एक वक्त था जब एक्ट्रेस ने आर्थिक तंगी झेली। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।
रश्मिका और विजय ने पैप्स को बांटी मिठाई
रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं।इस खुशी के मौके पर कपल ने पैप्स के लिए मिठाइयां बंटवाईं
शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और रश्मिका की आंध्रा रिती-रिवाजों के हिसाब से रश्मिका और विजय की शादी पूरी हो चुकी है। अब शाम चार बजे के करीब दोनों की कोडावा रीति-रिवाज से शादी होगी।
कैसे हुई थी रश्मिका और विजय की मुलाकात?
रश्मिका और विजय की पही बार मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी। दोनों की साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने डियर कॉमरेड में साथ काम किया था। कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी।
'प्राइमल' थीम पर बेस्ड है शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी शादी 'प्राइमल' थीम पर बेस्ड होगी। 'प्राइमल' का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना। इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे कई दशकों पहले शादियां होती थीं।
Rashmika and Vijay Wedding News: शुरू हुईं शादी की रस्में
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए।
विजय की मां ने रश्मिका को भेंट की ये खास चीज
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट कीं हैं।
रश्मिका और विजय की हल्दी की तस्वीर
विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी की डेकोरेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। यहां चेक करें वो तस्वीर।
रश्मिका को किस नाम से बुलाते हैं विजय?
एनिमल के प्रमोशन के वक्त एक शो के दौरान रश्मिका ने विजय को फोन किया था। रश्मिका का फोन स्पीकर पर था। विजय ने फोन उठाते ही बोला- वॉट्सअप ‘रे’?
क्या है VIROSH के मायने?
रश्मिका और विजय ने जब शादी की खबर फैंस को बताई थी तो उन्होंने इसे नाम दिया था द वेडिंग ऑफ VIROSH। VIROSH- ये नाम कपल को फैंस ने दिया था। VI विजय के नाम से फैंस ने लिया था और ROSH रश्मिका के नाम से। विजय और रश्मिका ने फैंस द्वारा दिए गए इस नाम को अपनाया और अब सोशल मीडिया पर VIROSH वेडिंग ट्रेंड कर रहा है।
कपल ने रिजेक्ट की ओटीटी डील
टॉलीवुड न्यूज पोर्टल Tupaki के मुताबिक, एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कपल को एक बढ़िया ऑफर के साथ उनके वेडिंग वीडियो राइट्स के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया है।
कब होगा दोनों का रिसेप्शन?
विजय और रश्मिका की शादी का रिसेप्शन 4 मार्च को होगा। कपल का रिसेप्शन हैदराबाद में होगा।
तेलुगु और कोडावा कल्चर से होगी शादी
विजय और रश्मिका की शादी सुबह होगी क्योंकि दोनों की शादी तेलुगु और कोडावा कल्चर से होगी।
25 फरवरी को हुई हल्दी सेरिमनी
विजय और रश्मिका की हल्दी सेरिमनी 25 फरवरी को हुई। विजय ने डेकोरेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में हर चीज पीले रंग से सजी नजर आ रही थी।
कब होगी रश्मिका और विजय की शादी?
रश्मिका और विजय की शादी आज यानी 25 फरवरी को सुबह 8 बजे होगी। यहां क्लिक करके पढ़े पूरी खबर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।