
विजय देवरकोंडा और रश्मिका उदयपुर में करेंगे शादी? इस दिन सात फेरे लेंगी एक्ट्रेस
Rashmika and Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर खबर है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रश्मिका और विजय राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे ले सकते हैं।
इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय और रश्मिका अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। हालांकि, कपल ने अभी इसपर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।

अक्टूबर में हुई थी सगाई?
indiaforums.com की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय ने दो अक्टूबर को हैदराबाद में विजय के घर में सगाई की थी। उस मौके पर कपल के क्लोज फ्रेंड्स और परिवार वाले मौजूद थे।
अगले साल होगी रश्मिका और विजय की शादी
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अगले साल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रश्मिका और विजय की ये शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। एक्टर से जुड़े सूत्रों ने मीडियो पोर्टल को बताया कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी। इसके बाद साल 2019 में दोनों की फिल्म डियर कॉमरेड आई थी। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। रश्मिका के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म थामा रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




