रश्मिका ने लगाई विजय संग शादी पर मुहर, देखें फैन्स के लिए लिखा क्या मैसेज
रश्मिका और विजय की शादी की डिटेल्स और इन्विटेशन कार्ड पहले ही लीक हो चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों एक-दूसरे के होंगे। शादी में सिर्फ करीबी शामिल होंगे। बाद में हैदराबाद और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन रखे जाएंगे।

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों को लेकर काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस लंबे वक्त से दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, अभी तक इस शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं थी, लेकिन कपल ने अब इसे ऑफिशियल कर दिया है। फाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया है। शादी की खबर की खबरों की पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने देवरकोंडा के साथ शादी को 'विरोश' (VIROSH) नाम दिया है।
26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में लेंगे फेरे
दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं। सभी अटकलों और अफवाहों पर रोक लगाते हुए, गीता गोविंदम कपल ने एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। रश्मिका और विजय की शादी की डिटेल्स और इन्विटेशन कार्ड पहले ही लीक हो चुके हैं। 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में दोनों एक-दूसरे के होंगे। ये शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। एक छोटी सी सेरेमनी के बाद, कपल मार्च में हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहा है।
फैंस के लिए लिखी दिल की बात
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को अपने फैंस को डेडिकेट करते हुए, एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट को कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। होने वाले कपल ने अनाउंस किया है कि इस सेरेमनी को 'द वेडिंग ऑफ विरोश' कहा जाएगा। रश्मिका और विजय का नोट उनके 'सबसे प्यारे प्यार' के लिए लिखा गया। उन्होंने अपने फैंस को बिना किसी शर्त के प्यार करने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर्स, जिन्हें आमतौर पर 'विरोश' के नाम से जाना जाता है। रश्मिका और विजय ने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान उन्हें अपने दिल के करीब रखा।
विजय से पहले इनसे हुई थी सगाई
बता दें कि रश्मिका मंदाना की सगाई 3 जुलाई, 2017 को एक्टर रक्षित शेट्टी से हुई थी। लेकिन दोनों ने अपनी सगाई सितंबर 2018 में तोड़ दी थी। इसके बाद रश्मिका ने एक बार फिर से आगे बढ़ने का फैसला लिया और उनकी जिंदगी में विजय देवरकोंडा ने एंट्री ली। हालांकि रश्मिका और विजय ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री से साफ पता चलता है कि वो दोनों 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने दो फिल्मों, 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। वे अगली बार फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे। यह उनकी तीसरी साथ में फिल्म होगी।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


